माप-तौल ( measurements) :- लंबाई मापने के मात्रक

लंबाई के मात्रक

 मीटर :-मीटर :- यह  लंबाई का मात्रक है। 1983 में माप - तोल के महासम्मेलन में लंबाई का मात्रक निश्चित किया गया था। मीटर दूरी है जो प्रकाश (हिलियम - नियॉन लेजर के द्वारा प्राप्त प्रकाश) द्वारा निर्वात (vacuum) में 1 सेकंड के 299,792 458वें समय अंतराल  ( time interval)में चली गई दूरी है। इसे अंग्रेजी वर्णमाला के छोटे अक्षर m द्वारा प्रदर्शित करते हैं।

प्रकाश वर्ष :- प्रकाश वर्ष दूरी है जो प्रकाश द्वारा निर्वात में 1 वर्ष में तय की जाती है। एक प्रकाश वर्ष  9.46×1015 मीटर या 9.49× 1012 किलोमीटर होता है।

खगोलीय इकाई :- पृथ्वी और सूर्य के बीच की औसत दूरी है खगोलीय इकाई कहलाती है।
एक खगोलीय इकाई = 1 वर्ष में पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी = 1.496 ×1011  मीटर।

पारसेक :- यह पार सेकंड का संक्षिप्त रूप है। यह वह दूरी है जहां 14 वृत्त के केंद्र पर 1/ 3600डिग्री का कोण बनाता है। एक पारसेक बराबर 3.26 प्रकाश वर्ष या 30.830× 1015 मीटर के बराबर होता है।

फैदम :- इसे समुद्र की गहराई मापने में किया जाता है।
एक फैदम 6 फुट या 182.88 सेंटीमीटर के बराबर होता है।

ऐंग्स्ट्म :- इसका प्रयोग प्रकाश विकिरण, एक्स किरणों की तरंग धैर्य मापने में प्रयोग करते हैं। इसे Å द्वारा प्रदर्शित करते हैं एक ऐंग्स्ट्म बराबर 10-10 या 10-8  सेंटीमीटर होती है।
फर्मी :- इसका प्रयोग परमाणु के नाभिक को नापने में किया जाता है।
1 फर्मी बराबर 1015 मीटर

फुट :- इसका प्रयोग एफपीएस पद्धति में लंबाई मापने के लिए किया जाता था। 1 फुट बराबर 30.48 सेंटीमीटर के बराबर होता है‌।

इंच:- 1 इंच बराबर 2.54 सेंटीमीटर के बराबर होता है।

मील :- यह दूरी मापने के लिए प्रयोग किया जाता है। 1 मील बराबर 1.609 किलोमीटर के बराबर होता है।

Posted on by