द्रव्यमान मापने के मात्रक
किलोग्राम :- यह द्रव्यमान का एस आई मात्रक है। एक किलोग्राम द्रव्यमान का मान प्लैटिनम इरीडियम मिश्र धातु के बने बेलन का मान है। इस मानक को 1889 में BIPM के द्वारा अपनाया गया था। यह बेलन अंतरराष्ट्रीय मापतोल ब्यूरो में रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण फ्रांस के पेरिस में है। इसे kg द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
चंद्रशेखर सीमा :- चंद्रशेखर सीमा का निर्धारण भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक सुब्रमण्यम चंद्रशेखर ने किया था। चंद्रशेखर सीमा का मान सूर्य के द्रव्यमान का 1.44 है। वर्तमान में इसका मान 2.765 × 1030 kg है।
जिन तारों का द्रव्यमान चंद्रशेखर सीमा से कम होता है उन्हें श्वेत वामन तारे कहा जाता है। ये तारे धीरे-धीरे ठंडे होकर मृत हो जाते हैं लेकिन जिन तारों का द्रव्यमान ही सीमा से ज्यादा होता है वह सुपरनोवा तारे बन जाते हैं।
सुपरनोवा:- जब किसी का द्रव्यमान चंद्र शेखर सीमा से अधिक हो जाता है तो वह मृत्यु की अवस्था में पहुंच जाता है। जब इस तारे की मृत्यु होती है तो प्रलयकारी विस्फोट होता है जिसे सुपरनोवा कहते हैं।
पाउंड:-
फुट- पाउंड - सेकंड प्रणाली में प्रचलित द्रव्यमान की इकाई है।
एक पाउंड का मान 452.5 ग्राम के बराबर होता है।
बेल :- इसका उपयोग रुई का द्रव्यमान मापने के लिए किया जाता है। एक बेल का मान 500 पाउंड के बराबर होता है।
बैरल :- इसका प्रयोग खाने के तेलों और शराब के द्रव्यमान को मापने में किया जाता है।
1 बैरल का मान 159 लीटर के बराबर होता है।
हाॅग्सहेड :- इसका मान दो गैलन के बराबर होता है।
परमाणु द्रव्यमान इकाई
परमाणु का द्रव्यमान मापने में प्रयोग किया जाता है एक परमाणु द्रव्यमान कार्बन -12 के द्रव्यमान का 12 वां हिस्सा ( 1.67×10-27 ) होता है।