विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों के कार्य (1)

वैज्ञानिक उपकरण एवं उनके प्रयोग

  1. अल्टीमीटर ( Altimeter) :- इसके द्वारा उड़ते हुए विमान की ऊंचाई मापी जाती है। ऊंचाई बढ़ने पर वायुदाब में होने वाली कमी के आधार पर यह कार्य करता है।
  2. एयरोमीटर (Aerometer ) :- इसके द्वारा वायु और गैस का भर व घनत्व मापा जाता है।
  3. एनीमोमीटर (Anemometer) :- यह बहती वायु की गति व शक्ति मापने का यंत्र है।
  4. एक्टीनोमीटर (Actinometer):- सूर्य किरणों की तीव्रता मापी जाती है।
  5. अमीटर ( Ameter) :- विद्युत धारा की तीव्रता मापी जाती है ‌
  6. एपिस्कोप (Apiscope) :- यह अपारदर्शी चित्रों का पर्दे पर प्रतिबिंब प्राप्त करने का कार्य करता है।
  7. आरिस्कोप ( Auriscope) :- इसके द्वारा कान के अंदरूनी भागों की जांच की जाती है।
  8. बैरोमीटर ( Barometer ) :- इसके द्वारा वायुमंडलीय दाब मापा जाता है।
  9. बैरो ग्राफ (  Barograph) :- यह वायुमंडलीय दाब में होने वाले परिवर्तनों को अंकित करने वाला यंत्र है।
  10. बोलोमीटर (Bolometer ) :- ऊष्मीय विकिरणों को इस यंत्र के द्वारा मापा जाता है।
  11. कार्बोरेटर ( Carburetor)  :- यह पेट्रोल से चलित अंतदह्रन इंजन में प्रयुक्त होने वाला यंत्र है।
  12. बर्नियर कैलीपर्स ( Bernior callipers) :- गोल वस्तु का व्यास और गहराई मापने वाला उपकरण है।
  13. कैलोरीमीटर (Calorimeter ) :- यह उस्मा की मात्रा मापने वाला यंत्र है।
  14. क्रोनोमीटर ( Chronometer ) :- पानी के जहाजों में समय ज्ञात करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
  15. कम्युटेटर (Commutator ) :- इसके द्वारा विद्युत धारा की दिशा में परिवर्तन किया जाता है।
  16. डायनेमो ( Dynamo):- यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने के लिए इसका प्रयोग विद्युत जनरेटर में किया जाता है।
  17. डेनियल सेल (Denial cell ) :- किसी विद्युत परिपथ में दिष्ट धारा को प्रवाहित करने के लिए इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है।
Posted on by