विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों के कार्य (2)

  1. घनत्वमापी (Density meter) :- किसी पदार्थ के घनत्व को मापने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
  2. डिक्टाफोन (Dictaphone) :- इसके द्वारा ध्वनि को मापा जाता है।
  3. विद्युत मोटर (Electric motor)  :- इसके द्वारा विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में बदला जाता है।
  4. साइक्लोट्रॉन ( Cyelotron):- इसके द्वारा आवेशित कणों (इलेक्ट्रॉन प्रोटॉन) को त्वरित किया जाता है।
  5. साइटोट्रॉन (Cytotron) :- इसके द्वारा कृत्रिम मौसम तैयार किया जाता है।
  6. विभवमापी (Volt meter) :- किसी परिपथ में दो बिंदुओं के बीच का विभवांतर मापने वाला यंत्र है।
  7. सूक्ष्म दर्शी (microscope) :- यह सूक्ष्म वस्तुओं को देखने के लिए प्रयोग किया जाता है।
  8. आवेश मापी (electroscope) :- विद्युत आवेश को इसी यंत्र के द्वारा मापा जाता है।
  9. फैदोमीटर (Fetho metre) :- इसके द्वारा समुद्र, नदी आदि की गहराई मापी जाती है।
  10. गैल्वेनोमीटर (galvenometer):- इसे किसी परिपथ में धारा की दिशा और विभवांतर मापने के लिए प्रयोग किया जाता है।
  11. ग्रामोफोन (gramophone):- इसके द्वारा रिकॉर्ड की गई ध्वनियों को पुनः सुनने के लिए प्रयोग किया जाता है।
  12. गाइरोस्कोप (gykro scope) :- इसके द्वारा घूर्णन गति मापी जाती है।
  13. ग्रेवीमीटर (Gravimeter) :- इसके द्वारा पानी में तेल की मात्रा  को मापा जाता है।
  14. हाइड्रोमीटर (Hydrometer) :- इसके द्वारा किसी द्रव का सापेक्षिक घनत्व मापा जाता है।
  15. हाइड्रो फोन (hydrophone) :- इसके द्वारा पानी के भीतर ध्वनि को मापा जाता है।
  16. हाइग्रोमीटर (hygrometer) :- इसके द्वारा वायुमंडलीय आर्द्रता मापी जाती है।
  17. लैक्टोमीटर (lactometer) :- इसका प्रयोग दूध की शुद्धता मापने के लिए किया जाता है।
  18. लाउडस्पीकर (loudspeaker) :- किसी ध्वनि की तीव्रता को बढ़ाने के लिए इस यंत्र  किया जाता है ।
  19. माइक्रोमीटर (micrometre) :- यह अति सूक्ष्म लंबाई यानी मिली मीटर के 1000वें भाग तक को मापने के लिए प्रयोग किया जाता है।
Posted on by