1950 के बाद बनाए गए नए राज्य

1. आंध्र प्रदेश :- आंध्र प्रदेश का गठन मद्रास के कुछ क्षेत्रों को अलग करके ‘आंध्र प्रदेश राज्य अधिनियम 1953' द्वारा किया गया।

[ राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के द्वारा हैदराबाद के तेलुगू भाषी क्षेत्रों को आंध्र प्रदेश राज्य में मिलाकर एक बड़े आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना की गई थी ]
2. गुजरात व महाराष्ट्र :- “बम्बई (पुनर्गठन) अधिनियम 1960" के द्वारा मुंबई को महाराष्ट्र गुजरात में बांट दिया गया था।
3. केरल :- राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के द्वारा केरल का निर्माण किया गया था। इसमें श्रावणकोर व कोचीन के क्षेत्र शामिल किए गए थे।
4. कर्नाटक :- कर्नाटक को मैसूर रियासत से “राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956" के द्वारा बनाया गया।
5. नागालैंड :- नागालैंड “राज्य अधिनियम 1962" के द्वारा असम राज्य से अलग करके बनाया गया था।
6. हरियाणा :- पंजाब (पुनर्गठन) अधिनियम 1966 के द्वारा  पंजाब से कुछ क्षेत्र को अलग करके एक नया राज्य हरियाणा बनाया गया। यह भारतीय संघ का 17 वां राज्य बना था।
7. हिमाचल प्रदेश :- “हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम 1970” के द्वारा हिमाचल प्रदेश को केंद्र शासित राज्य की सूची से हटा कर पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया। यह भारतीय संघ का 18 वां राज्य बना था।
8. मणिपुर तथा त्रिपुरा :- उत्तर पूर्वी क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के द्वारा दोनों ही प्रदेशों को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।

Posted on by