9. सिक्किम :- 35 वें संविधान संशोधन अधिनियम 1974 के द्वारा पहले सिक्किम को सहायक राज्य बनाया गया था परंतु ठीक 1 वर्ष बाद 36 वें संविधान संशोधन अधिनियम 1975 द्वारा इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया।
10. मिजोरम :- मिजोरम राज्य अधिनियम 1986 द्वारा से पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया। इसका निर्माण 1986 में एक समझौते के आधार पर हुआ था।
11. अरुणाचल प्रदेश :- अरुणाचल प्रदेश को “अरुणाचल प्रदेश राज्य अधिनियम 1986" के द्वारा पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था।
12. गोवा :- गोवा, दमन और दीव पुनर्गठन अधिनियम 1987 के द्वारा दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेशों से गोवा को अलग करके पूर्ण राज्य बना दिया गया परंतु दमन और दीव प्रदेश ही रहे।
13. छत्तीसगढ़ :- संविधान संशोधन अधिनियम 2000 द्वारा मध्य प्रदेश से काट कर एक अलग राज्य छत्तीसगढ़ का निर्माण किया गया। यह भारत का 26 वां राज्य है।
14. उत्तरांचल :- 9 नवंबर 2000 को संविधान संशोधन अधिनियम 2000 द्वारा उत्तर प्रदेश को विभाजित करके उत्तरांचल राज्य बनाया गया जो देश का 27 वां राज्य है। वर्तमान में इसे उत्तराखंड नाम से जाना जाता है।
15. झारखंड :- 15 नवंबर 2000 को संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा बिहार के कुछ क्षेत्रों को अलग करके एक नया राज्य झारखंड बनाया गया था।
16. तेलंगाना :- आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 द्वारा आंध्र प्रदेश का विभाजन करके तेलंगाना को भारत के 29 में राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।