स्थल खंड के ऐसे भाग जिन के चारों ओर जल का विस्तार पाया जाता है द्वीप कहलाते हैं। यह महासागर, सागर ,झील व नदी में हो सकता है। भारत में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बिखरे हुए लगभग 1000 से अधिक द्वीप हैं। बंगाल की खाड़ी के द्वीप म्यांमार की अराकनयामा की विस्तारित पर्वतमाला की विशेषता के परिचायक हैं तथा यह समुद्र तल से 750 मीटर की ऊंचाई तक स्थित है।तथा अरब सागरीय द्वीप प्राचीन भूमंडल के अवशिष्ट भाग हैं तथा प्रवाल भित्ति द्वारा निर्मित है। हुगली नदी के मुहाने के निकट गंगासागर द्वीप स्थित है। हाल में यहां न्यू मूर द्वीप निर्मित हुआ है। यह भारत एवं बांग्लादेश के बीच अधिकार के लिए विवादित है। पंबन द्वीप मन्नार की खाड़ी में स्थित है। यह रामेश्वरम द्वीप के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह भारतीय प्रायद्वीप एवं श्रीलंका के मध्य स्थित है। आंध्र प्रदेश के निकट श्रीहरिकोटा द्वीप स्थित है। यहीं पर इसरो का प्रक्षेपण केंद्र भी है। अंडमान निकोबार दीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित भारत का सबसे महत्वपूर्ण दीप समूह है। मध्य अंडमान भारत का सबसे बड़ा द्वीप है जबकि दक्षिणी अंडमान सबसे छोटा द्वीप है। अंडमान दीप की सर्वोच्च चोटी सैंडल चोटी है जो उत्तरी अंडमान में स्थित है जबकि निकोबार द्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट धुलियार है। 10 डिग्री चैनल छोटा अंडमान निकोबार के मध्य स्थित है। भारत का दक्षिणतम बिंदु पिगमेलियन पॉइंट ग्रेट निकोबार पर स्थित है। अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप समूह प्रवाल द्वीपों के समूह है। आंद्रोत द्वीप लक्ष्यदीप का सबसे बड़ा द्वीप है।