विश्व में नंबर एक बजरंग पूनिया ने 23 अप्रैल 2019 को स्वर्ण पदक के मुकाबले में अपना खिताब बरकरार रखा । बजरंग पूनिया ने पुरूषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में कजाखस्तान के सयातबेक ओकासोव को 12-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।बजरंग का इस चैंपियनशिप में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने 2017 में भी खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में यह कुल मिलाकर उनका पांचवां पदक है।जबकि प्रवीण राणा को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
संयुक्त अरब अमीरात में 29वां अबूधाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू हो गया है। इस मेले में UAE की समृद्ध विरासत तथा संस्कृति को रेखांकित किया जायेगा।इस मेले में भारत गेस्ट ऑफ ऑनर है। इस मेले में पांच लाख से अधिक पुस्तकें प्रदर्शनी के लिए रखी गयी हैं।इस पुस्तक मेले में 50 से अधिक देशों से 1000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।इस मेले का समापन 30 अप्रैल 2019 को होगा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) 2020 तक देश के 660 जिलों के सभी 6,500 ब्लॉकों के पर मौसम का पूर्वानुमान जारी करने की क्षमता स्थापित करने की परियोजना पर तेजी से काम कर रहा है।वर्तमान में, मौसम विभाग जिला आधार पर परामर्श जारी करता है।देश के 530 जिलों में ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में ऐसी इकाइयों को स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
RBI महात्मा गांधी की सीरीज में 200 रुपये और 500 रुपये के नए नोट जारी करेगा।इन नए नोटों पर आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे।केंद्रीय बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले जारी किए गए 200 रुपये और महात्मा गांधी (नई) सीरीज के 500 रुपये के मौजूदा सभी नोट वैध बने रहेंगे।इससे पहले रिजर्व बैंक ने 100 रुपए के नोट नए बदलाव के साथ जल्द जारी किए थे।