पृथ्वी का चुंबकीय उत्तरीय ध्रुव कनाडा से साइबेरिया की ओर खींचता जा रहा है ऐसा वैज्ञानिकों ने शोध में पाया है । ऐसा क्यों हो रहा है ? आइए इसके के बारे में जानते हैं ।

पृथ्वी का चुंबकीय उत्तरी ध्रुव कनाडा से साइबेरिया की ओर खिसकने के कारण विश्व चुंबकीय मॉडल पर इसका प्रभाव :-

एक अध्ययन में पता चला है कि ध्रुव के पूर्व की ओर खिसकने के कारण वैश्विक क्षेत्र मॉडल के विश्व चुंबकीय मॉडल पर बुरा प्रभाव पड़ा है ।
इस माडल के द्वारा जहाजों के आने-जाने की प्रणालियों से लेकर स्मार्ट फोन के गूगल मैप तक को नियंत्रित किया जाता हैवैज्ञानिकों का मानना है कि अब इस मॉडल को शीघ्र अतिशीघ्र अद्यतन करना होगा ।

कारण

पृथ्वी के अंदर विद्यमान चुंबकीय क्षेत्र में परिवर्तन ध्रुव के खिसकने के साथ-साथ पृथ्वी के गहरे अंदर होने वाली उथल-पुथल के कारण होते हैं ।
पृथ्वी के सबसे अंदर वाले हिस्से में द्रव पदार्थ के मंथन से अधिकांश चुंबकीय क्षेत्र जन्म लेते हैं।
वर्ष 2016 में पूर्वी प्रशांत महासागर और उत्तर दक्षिण अमेरिका के गहरे अंदर चुंबकीय क्षेत्र का कुछ भाग कुछ समय के लिए तेजी से बढ़ गया है ।
इसका स्वार्म अभियान जैसे यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के उपग्रहों ने पता लगाया ।
इस मॉडल का प्रयोग ना केवल जहाजों में वरन् वायुयानों और भूवैज्ञानिक अनुप्रयोगों में होता है । यह एक प्रकार का चार्ट है जिसका प्रयोग कंपास द्वारा सूचित उत्तर दिशा और वास्तविक उत्तर दिशा का पता लगाने के लिए किया जाता है ।
इस मॉडल की देखरेख अमेरिका के राष्ट्रीय महासागर एवं वायुमंडलीय प्रशासन के शोधकर्ताओं के द्वारा किया जाता है ।

Posted on by