भारत और चीनी डिजिटल सहयोग प्लाजा

हाल ही में राष्ट्रीय सॉफ्टवेयर एवं सर्विस कंपनी संघ (NASSCOM) ने गुईयांग और डालयान के नगर पालिका प्रशासकों के साहचर्य ही मंच का अनावरण किया है जिसे चीनी-भारतीय डिजिटल सहयोग प्लाजा का नाम दिया गया है ।

 क्या है NASSCOM  ? 

- यह भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं व्यापार प्रक्रिया की आउटसोर्सिंग उद्योग से संबंधित सर्वोच्च निकाय हैं  यह लाभ रहित उद्योग संघ भी है जिसका मुख्य कार्य भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं व्यापार  के उत्पादों और सेवाओं को उपलब्ध कराना है । 
- भारत में वह कंपनियां जो पंजीकृत है इसकी सदस्यता ले सकती है इसका उद्देश्य क्या सुनिश्चित करना है कि सेवा की गुणवत्ता एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों का सम्यक ढंग से भारतीय सॉफ्टवेयर और बीपीएम उद्योग में कार्यान्वयन किया जा रहा है कि नहीं।
- 1998 में इसकी स्थापना की गई थी।


क्या है चीनी भारतीय डिजिटल सहयोग ?

- यह एक एकल कृत्रिम बुद्धि से युक्त मंच है जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों और चीन के  व्यवसाय को एक दूसरे के निकट लाना है । जिसका प्रबंधन एक भारतीय और एक चीनी कंपनी के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
- दोनों देशों द्वारा की गई इस पहल का उद्देश्य जटिल  व्यवसायों में  सूचना प्रौद्योगिकी उपकरणों का प्रयोग करके भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी की विशेषज्ञता को व्यवसाय रूपांतरण एवं संचालन में अधिकतम सुधार लाने के लिए प्रयोग करना है। 

Posted on by