विजन-2040 दस्तावेज के विषय में लेख

केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने वैश्विक विमानन शिखर सम्मेलन 2019 में विजन 2040 दस्तावेज को जारी किया है इस विमानन शिखर सम्मेलन का आयोजन मुंबई में किया गया है वर्ष 2019 के लिए फ्लाइंग फॉर ऑल को इसका विषय रखा गया है इसमें 2040 तक हवाई यात्रियों की संख्या को लगभग 6 गुना बढ़ाकर 1.1 अरब होने की उम्मीद बताई जा रही है तथा परिचालन वाले हवाई अड्डे की संख्या को भी बढ़ाकर 200 के करीब किया जा सकता है। 

     महत्वपूर्ण बिंदु -

- भारत में नागर विमानन उद्योग के लिए विजन-2040 दस्तावेज के मुताबिक देश के पास आने वाले समय में किराए पर विमान लेने का उद्योग भी होगा । तथा वर्ष 2040 तक भारत द्वारा विमानों की कर संरचना और पट्टे  की प्रक्रिया वैश्विक स्तर के बराबर आकर्षक होगी ।
- वर्ष 2040 तक भारत के पास करीब 200 ऐसे हवाई अड्डे हो सकते हैं जहां पर परिचालन हो रहा होगा । निर्धारित समय तक भारत में शीर्ष 31 शहरों में दो हवाई अड्डे और मुंबई तथा दिल्ली में तीन-तीन हवाई अड्डे हो सकते हैं ।

नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा जारी आंकड़े 

- आंकड़ों में यह बताया गया है कि भारत द्वारा सबसे अधिक विमान बुक किए गए हैं जिनकी संख्या वर्तमान समय में 1000 से ज्यादा विमानों की है कुल विमानों में शामिल वाणिज्य विमानों की संख्या जो 2018 में 622 थी बढ़कर  2040 तक लगभग 2359 हो सकती है ।
- आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2017 18 में भारत में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या 18.7 करोड़ थी जिन्होंने
 भारत से बाहर या फिर भारत के अंदर यात्रा की ।
 - विमानन बाजार में भारत का विश्व में सातवां स्थान है ।

Posted on by