रेणुका जी बहुउद्देशीय बांध परियोजना

हाल ही में भारत सरकार ने यमुना नदी की ऊपरी घाटी में रेणुका जी बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण का कार्य शुरू करवाने जा रही है जिसके तहत भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश , राजस्थान , उत्तराखंड,  दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं । क्योंकि इस बहुउद्देशीय परियोजना से इन पांचों राज्यों को पानी मिलेगा जिससे भविष्य में जल संकट से निपटने में सहयोग मिलेगा।

इस परियोजना के महत्वपूर्ण बिंदु 

-रेणुका जी बांध परियोजना हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में यमुना नदी की सहायक नदी गिरी पर भंडारण परियोजना के रूप में भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई एक पहल है ।

-इस परियोजना से भारत सरकार 40 मेगा वाट बिजली का उत्पादन भी करेगी इस परियोजना के अंतर्गत 148 मीटर ऊंचा एक बांध बनाया जाएगा जिससे दिल्ली और इस घाटी से संबंधित है अन्य राज्यों को भी पानी दिया जाएगा जिसका प्रयोग सिंचाई कृषि कार्य करने में किया जाएगा

- इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार सिंचाई एवं पेयजल पर होने वाली लागत का 90% खर्च करेगी और शेष राशि घाटी के संबंधित राज्यों को देना होगा ।

परियोजना के लाभ 

रेणुका जी बांध से संबंधित बांध हथनीकुंड ,वजीराबाद और ओखला में होंगे इन बांधों से हरियाणा दिल्ली उत्तर प्रदेश और राजस्थान को पानी दिया जाएगा जिसका प्रयोग कृषि कार्य आदि के लिए किया जाएगा रेणुका जी बांध बन जाने से गिरी नदी में जल का प्रतिशत भी लगभग 110% तक बढ़ जाएगा जिस से दिल्ली और अन्य घाटी वाले राज्यों की पेयजल विषयक आवश्यकता को पूरा करने में सहायता मिलेगी।

Posted on by