टेलर का मानसिक क्रांति आंदोलन

मानसिक क्रांति से आशय मानसिक अभिवृत्ति में बदलाव से है। जिसके तहत टेलर ने दो मौलिक दृष्टिकोण बताएं। श्रमिक एवं प्रबंधक का अधिकतम ध्यान उत्पादन की मात्रा को प्रोत्साहित होने पर होना चाहिए ना कि लाभ के बंटवारे पर। श्रमिक एवं प्रबंधक दोनों के द्वारा वैज्ञानिक प्रबंध सिद्धांत के नियमों को समझा जाए। वैज्ञानिक प्रबंध सिद्धांत का मुख्य दर्शन संपूर्ण समाज का अधिकतम कल्याण सभी कार्यों में वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग करते हुए श्रमिकों एवं प्रबंधकों के मध्य स्वैच्छिक सहयोग से है। टेलर का विश्वास था की प्रकृति प्रदत्त साधनों का अधिकतम उपयोग अधिकतम मानव मानव श्रम से तथा अधिकतम मानव श्रम से अधिकतम धनसंपदा का आयोजन किया जा सकता है। मानसिक क्रांति वैज्ञानिक प्रबंध सिद्धांत का मूल दर्शन है इसका आशय यह है कि श्रमिक एवं प्रबंधक दोनों के दृष्टिकोण एवं विचारधाराओं में बदलाव आना चाहिए। टेलर का मानना था कि श्रमिक एवं प्रबंधक के बीच संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों की मानसिक अभिवृत्ति में बदलाव लाया जाए क्योंकि किसी भी संगठन के दो आधार स्तंभ श्रमिक एवं प्रबंधक होते हैं। अतः इन्हें नहीं ढंग से सोच कर एक दूसरे के लिए सहयोगी दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। क्योंकि किसी भी संगठन की दक्षता श्रमिक एवं प्रबंधक का अधिकतम कल्याण पारस्परिक शब्द विश्वास एवं सहयोग की भावना पर निर्भर करती है। मानसिक क्रांति का व्यवहारिक उपयोग आज भारतीय लोक प्रशासन में कृषि मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा एमएसपी के रूप में किया जा रहा है।
Posted on by