कार्यात्मक फॉर्मेन्शिव का सिद्धांत

हेनरी फेयोल की आदेश की एकता के विरोध में टेलर के द्वारा कार्यात्मक फोरमैनशिव सिद्धांत का प्रतिपादन किया गया। हालांकि वैज्ञानिक प्रबंध सिद्धांत के अध्ययन में टेलर के द्वारा श्रमिक स्तर को अपने अध्ययन का केंद्र बिंदु माना गया। परंतु कार्यात्मक फोरमैनशिव सिद्धांत के अंतर्गत पर्यवेक्षण स्तर का अध्ययन किया गया। टेलर का मानना है कि एक श्रमिक को 8 पर्यवेक्षकों के द्वारा आदेश दिया जाता है लेकिन यह सिद्धांत कार्यात्मक विषेशीकरण या श्रम विभाजन के सिद्धांत पर आधारित है, कि प्रत्येक पर्यवेक्षक अपने-अपने कार्य में दक्ष है, अर्थात 8 पर्यवेक्षकों के द्वारा एक श्रमिक को आदेश अवश्य दिया जाता है लेकिन वह आदेश 8 प्रकार से दिया जाता है। अर्थात यह कहा जा सकता है कि एक श्रमिक को एक पर्यवेक्षक से एक ही प्रकार का आदेश मिलता है जो कि आदेश की एकता के नियम का अनुपालन है। यहां चार पर्यवेक्षक नीतियों के निर्धारण में दक्ष होते हैं जबकि चार पर्यवेक्षक नीतियों के क्रियान्वयन में होते हैं। इस प्रकार टेलर का यह सिद्धांत कार्यात्मक विशेषिकरण को प्रोत्साहित करता है।
Posted on by