विद्यार्थी के जीवन में पढ़ाई का महत्व
एक विद्यार्थी के जीवन में पढ़ाई का बहुत ही महत्व होता है। वह पढ़ाई के माध्यम से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। स्नातक तक पढ़ाई के लिए एक विद्यार्थी के पास बहुत से माध्यम और मार्गदर्शक होते है लेकिन जब विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने निकलता है तो बहुत से संस्थान और प्रसिद्ध व्यक्ति उनको सपनों को पूरा करने का लालच दे कर उन्हें गुमराह करते है। मुझे भी बहुत से लोगों ने गुमराह करने की कोशिश की क्योंकि वर्तमान समय के अनुसार मैं डिजिटल माध्यमों से पढ़ाई करता हूं। Electronic माध्यमों के बारे में ज्यादा जानकारी ना होने पर लोग गुमराह करने की कोशिश करते हैं। इसी कोशिश में मेरा सामना sookshmas से हुआ।
कंपनी के उद्देश्य और शिक्षा में योगदान
पहले तो मुझे यह लगा कि यह भी अन्य कंपनियों की तरह हमें कुछ पैसों का लालच देकर हमें अपने लक्ष्य से भटका रही है। शुरुआती समय में कुछ समय के लिए तो ऐसा लगा था कि वाकई में यह हमें गुमराह कर रही है लेकिन बाद में एहसास हुआ कि मेरा ऐसा सोचना गलत है। कंपनी के उद्देश्य और नीतियां जानने के बाद यह समझ में आया कि यह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक उत्तम माध्यम है।
कंपनी की नीतियों के अनुसार सभी विद्यार्थियों को स्वयं से 1 ई - नोट तैयार करके प्रति माह 15 ही नोट डालने होते हैं। विद्यार्थी 15 ही नोट तैयार करने में अपनी पूर्ण क्षमता का प्रयोग करता है और इसके द्वारा विद्यार्थी की लेखन क्षमता एवं कौशल में विकास होता है
मैं खुद से नोट तैयार करता हूं जिसके कारण उस विषय से संबंधित जानकारी मुझे हमेशा याद रहती हैं। उस विषय से संबंधित प्रश्न भी तैयार करता हूं जिन्हें में क्विज के माध्यम से तैयार करता रहता हूं। इस तरह से sookshmas केे द्वारा मेरी तैयारी में सहयोग प्राप्त होता है। Shookshmas के द्वारा दिया गया एलाउंस विद्यार्थी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि वे किस परिस्थितियों में बाहर रहकर तैयारी करता है शायद सूक्ष्मास इस बात को जानता है। इसलिए वह विद्यार्थियों की मदद करता है। इस मदद से विद्यार्थियों को बहुत राहत मिलती है जिसके कारण वे चिंता मुक्त होकर अपने पढ़ाई जारी रख सकते हैं।
मेरी तैयारी में Sookshmas का महत्व
1. मैं संबंधित विषय पर ई नोट तैयार करता हूं जिसे मैं किसी भी समय, कहीं पर कभी भी पढ़ सकता हूं।
2. 300 कमेंट की अनिवार्यता के कारण कुछ प्रश्न हमेशा याद रहते हैं जो किसी ना किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अवश्य ही पूछे जाते हैं।
3. मिलने वाले एलाउंस से मैं अध्ययन सामग्री को खरीदता हूं और बाहर रहकर होने वाली आर्थिक तंगी से मुक्त होने में भी मदद मिलती।
4. पढ़ाई के ऑफलाइन माध्यम की बजाय ऑनलाइन माध्यमों में सबसे अच्छा माध्यम है जिसके कारण कहीं पर भी मैं अपनी पढ़ाई जारी रख सकता हूं।
5. अपने द्वारा डाले गए क्वेश्चंस पर होने वाले कमेंट का रिप्लाई दे कर मैं अपने और कमेंट करने वाले प्रतियोगी छात्र के ज्ञान में वृद्धि करता हूं।
अतः sookshmas के द्वारा पढ़ाई करना बहुत ही आसान हो गया है और मिलने वाली मदद से चिंता मुक्त होकर पढ़ाई कर सकते हैं।