Role and importance of sooksmass in my preparation

Shookshmas के बारे में :-

Shookshmas  जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह एक शिक्षा प्रदान करने वाली वेबसाइट है। इससे पहले मैं कुछ इसी प्रकार की शिक्षा प्रदान करने वाली वेबसाइट से जुड़ा जिन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लक्ष्य बनाकर पैसा कमाना था। लेकिन इस संस्थान से जुड़ने के बाद ही इसकी विश्वसनीयता पर मुझे पूर्ण विश्वास हुआ। इस पर विश्वास करने का मुख्य कारण यह था कि इनका  कंसेप्ट बहुत ही अच्छा था जो विद्यार्थी की पढ़ाई में योगदान करने के साथ-साथ उनकी मदद भी करता है। इसने मेरी पढ़ाई में और अधिक  सुधार करने में योगदान तो किया ही साथ ही आर्थिक मदद भी की जिसके कारण मैं बिना किसी चिंता के अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को जारी रख सका।

Shookshmas  का मेरी तैयारी में महत्व :-

1. इसका पहला फायदा मुझे यह है कि इसके द्वारा मिलने वाली आर्थिक सहायता जिसके माध्यम से मुझे अध्ययन सामग्री को खरीदने में मदद मिलती है।
2. प्रति महीने स्वयं के द्वारा तैयार किए गए ई -नोट होते हैं। मैं ईमानदारी से अपने ई - नोट तैयार करता हूं और जिससे मेरी लेखन क्षमता में विकासित हुई है।
3. प्रतिमाह questions पर 300 comments करने होते हैं‌। इनमें से कुछ प्रश्न हमेशा याद रह जाते हैं जो प्रतियोगी परीक्षा के समय सहायता प्रदान करते हैं।
4. प्रतिमाह 150 प्रश्न डालने होते हैं जिन्हें मैं गहन सोच विचार के बाद तैयार करता हूं। स्वयं से तैयार किए गए प्रश्न याद रहते हैं और परीक्षा में आने पर उनके उत्तर देने में सक्षम होता हूं।
5. प्रतिदिन 50 प्रश्नों की  क्विज खेलनी होती है जिस में प्रथम स्थान प्राप्त करने के उद्देश्य से और अधिक  पढ़ने की कोशिश करता हूं जिससे मेरे ज्ञान में और वृद्धि होती है।

मैं और shookshmas :-

Shookshmas  से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी सहयोग प्राप्त होता है। मैं अपने संपर्क में आने वाले और विद्यार्थियों को भी इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करता हूं ताकि वह भी अच्छी और बेहतर तैयारी कर सकें।
Shookshmas के द्वारा ज्ञान में वृद्धि हुई है जो प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी मदद करता है। यहां से प्राप्त होने वाली सामग्री को कहीं भी और किसी भी समय पढ़ा जा सकता है जो कि बहुत ही अच्छा है। 

मेरा और shookshmas का साथ

अतः Shookshmas  से सीखते हुए और अपने ज्ञान में निरंतर वृद्धि करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी रहा हूं। साथ ही अपने ज्ञान को अन्य परीक्षार्थियों के साथ बांटकर अच्छा लगता है जिससे मेरी ज्ञान अर्जन क्षमता में भी वृद्धि होती है।

Posted on by