मेरा परिचय:-
मैं विजय वर्मा वर्तमान में इलाहाबाद (प्रयागराज) में रहकर संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी करता हूं । मैंने लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज बी.एस.एन.वी.पी.जी कॉलेज (KKV) से बीएससी (मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री से) किया हुआ है ।
सफलता का रहस्य:-
एक बेहतर भविष्य के लिए एक बेहतर योजना होना बहुत जरूरी है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र से (मार्केट, बिजनेस, फैमिली प्लैनिंग, कैरियर इत्यादि) संबंधित हो । जिस प्रकार से एक मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन कुछ शारीरिक श्रम आवश्यक होता है, ठीक उसी प्रकार इसका संबंध ज्ञानार्जन से होता है। सफलता पाने के लिए निरंतरता बहुत जरूरी है। जब बात आपकी कैरियर /लक्ष्य की हो तो रोजाना आपको पढ़ना जरूरी होता है। निरंतर पढ़ाई करने से चीजें आपको ज्यादा समझ आती हैं ।
Sookshmas की भूमिका:-
मैं सबसे पहले अपने प्रिय मित्र सचिन वर्मा सर का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिनकी प्रेरणा से मुझे Sookshmas से जुड़ने का मौका मिला।
मैंने जब से Sookshmas के माध्यम से अपनी पढ़ाई को जोड़ा तो मैंने पाया कि मेरी पढ़ाई पहले से बेहतर हो गई है । मैंने इस study platform पर यह पाया कि, मुझे प्रतिदिन अलग-अलग विषयों से रूबरू होने का मौका मिला । जहां मैं 1 दिन में केवल एक या दो विषयों को ही सीखने /पढ़ने का अवसर मिल पाता था ,वहीं Sookshmas पर प्रतिदिन लोगों के द्वारा प्रेषित की हुई अध्ययन सामग्री से नया सीखने को मिला । प्रतिदिन 2 घंटे कार्य( study) (Sookshmas पर) करने के बाद पढ़ाई का एक माहौल बन जाता जिससे कई घंटों तक अध्ययन की एक आदत सी बन गई ।
निष्कर्ष:-
मैंने अभी तक इतना जरूर जाना है कि पढ़ाई में निरंतरता बहुत जरूरी है सिर्फ एक या 2 दिन कठिन परिश्रम करके फिर 2 दिन आराम करके कोई भी सफलता नहीं पा सकता ।
साभार :-
मैं Sookshmas के मान्यनीीय director को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा । जिन्होंने हम विद्यार्थियों के विषय में सोचा और एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिया । जहां अगर आप सच्ची लगन और ईमानदारी के साथ मेहनत करेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी । क्योंकि ऊंचाइयों को छूने के लिए पग-पग संघर्ष ज़रुरी है ।
धन्यवाद!