मेरा नाम रवि यादव है मैंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और इस समय मैं संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारी कर रहा हूं।
प्रतियोगिता के इस दौर में सही मार्गदर्शक का होना नितांत आवश्यक है क्योंकि समय से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किसी न किसी माध्यम/मार्गदर्शक की आवश्यकता होती है जो हमें समय समय पर सही राह दिखाता रहे इसी क्रम में मुझे Sookshmas के बारे में जानकारी हुई Sookshmas एक ऐसा मंच है जहां पर आप सभी विषयों से संबंधित जानकारी को बहुत ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और स्वयं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित जानकारी को साझा कर सकते हैं ।
वर्तमान समय में शिक्षा को एक व्यवसाय के रूप में देखा जा रहा है और जगह जगह पर कोचिंग संस्थानों के द्वारा प्रतियोगी छात्रों से शिक्षा के नाम पर ठगी की जा रही है और छात्रों को सिर्फ कमाई का माध्यम बना दिया गया है जोकि बहुत दुखद और निंदनीय है ।
शिक्षा के क्षेत्र में Sookshmas का महत्त्व -
- शिक्षा प्राप्ति के क्रम में विद्यार्थियों के जीवन में Sookshmas आज बहुत सहयोग प्रदान कर रहा है क्योंकि जहां एक ओर बड़े-बड़े संस्थानों के द्वारा पैसा लेकर भी सही शिक्षा नहीं दी जा रही है वहीं Sookshmas के माध्यम से विद्यार्थी अपने विषय/परीक्षा से संबंधित ज्ञान को आसानी से एक ही मंच पर विस्तृत रूप से प्राप्त कर रहा है क्योंकि इस मंच पर सभी प्रतियोगी छात्र अपने ज्ञान को एक दूसरे के साथ साझा करते हैं ।
- प्रतियोगिता के दौर में छात्रों को ज्ञान के साथ-साथ Sookshmas के द्वारा आर्थिक मदद भी की जाती है जिसका प्रयोग छात्र अपनी प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़ी पुस्तकें , नोट्स और अन्य संबंधित जानकारी प्राप्त करने में कर सकता है ।
- परीक्षा की तैयारी को आसान बनाने के लिए Sookshmas के द्वारा प्रतिदिन 50 प्रश्नों का प्रश्नपत्र छात्रों को दिया जाता है और साथ ही साथ क्विज के माध्यम से परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से छात्रों को रूबरू कराता है और साथ ही साथ e-Notes के माध्यम से लेखन क्षमता को भी दिन प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा है।
अंततः मैं यह कहूंगा कि Sookshmas को यदि सही तरीके से प्रयोग किया जाए तो यह पढ़ाई को एक नई दिशा प्रदान करने वाला साबित होगा ।
धन्यवाद !