गति (motion) क्या है?

गति को  यांंत्रिकी  के अंतर्गत अध्ययन किया जाता है, अर्थात भौतिक विज्ञान की इस शाखा के अंतर्गत पिंडो पर लगने वाले बल व उत्पन्न गति का अध्ययन यांत्रिकी के अंतर्गत किया जाता है।

गति :- यदि  कोईपिंड या वस्तु किसी दूसरे पिंड या वस्तु के सापेक्ष समय के साथ परिवर्तन करता है तो उसे गति माना जाता है। ऐसी वस्तुएं जिनमें समय के साथ वस्तु की स्थिति में बदलाव होता रहता है तो ऐसी वस्तुएं गति की अवस्था ( state of motion)  में कही जाती हैं। इसके विपरीत जिन वस्तु की स्थिति में समय के साथ बदलाव नहीं होता उसे स्थिर अथवा विराम अवस्था में कहा जाता है।

जैसे सड़क पर दौड़ती हुई कार की स्थिति सड़क तथा उसके आसपास लगे वृक्षों के सापेक्ष समय के साथ बदलती रहती हैं, इसलिए वह गतिशील स्थिति में है। इसके विपरीत जिन वस्तुओं की स्थिति समय के साथ अपने वातावरण के सापेक्ष नहीं बदलती तो वह विराम अवस्था में कही जाती हैं जैसे सड़क, वृक्ष।

• गति तथा विराम सापेक्षिक है। कार में बैठे हुए मनुष्य के सापेक्ष दौड़ती हुई कार भी स्थिर है परंतु सड़क पर खड़े हुए मनुष्य के सापेक्ष वही कार गतिशील है।

• किसी वस्तु की स्थिति में समय के साथ परिवर्तन, गति कहलाता है
• यदि कोई वस्तु अपने चारों ओर स्थित वस्तुओं की अपेक्षा अपनी स्थिति में परिवर्तन करती रहती हैं तो यह स्थिति वस्तु की गति कहलाता है।

Posted on by