गति के प्रकार (TYPES OF MOTIONS)

=>किसी वस्तु की स्थिति में समय के साथ परिवर्तन, गति कहलाता है। यदि कोई वस्तु अपने चारों ओर स्थित वस्तुओं की अपेक्षा अपनी स्थिति में परिवर्तन करती रहती हैं तो यह स्थिति वस्तु की गति कहलाता है।


=> गति के प्रकार

1. रेखीय गति  (linear motion):- 
यदि कोई वस्तु एक सीधी रेखा में चलते हुए गति करता है, तो इसे एक रेखीय गति कहते हैं जैसे चलती हुई कार, पेड़ से गिरता हुआ फल आदि।
2. अनियमित गति (Random motion) :-
जब कोई गतिमान वस्तु लगातार अपनी दिशा बदलती रहती है तो यह उस वस्तु की अनियमित गति कहलाती हैं जैसे फूलों पर मंडराती हुई तितलियों की गति आदि।

3. कंपन गति  (Vibratory motion) :- यदि कोई गतिमान वस्तु अपनी मार्ग के किसी निश्चित (नियत) बिंदु के इधर - उधर अथवा ऊपर - नीचे गति करती है तो यह गति वस्तु की कंपन गति कहलाती हैं। जैसे सरल लोलक की गति, झूले की गति।
4. वृत्तीय गति (circular motion) :- 
यदि कोई गतिमान वस्तु किसी गोलाकार मार्ग पर घूमती है तो यह गति वस्तु की वृत्तीय गति कहलाती है जैसे लट्टू की गति, पृथ्वी की गति।

5. एक समान वृत्तीय गति  (Uniform circular motion) :- 
जब कोई वस्तु गोलाकार पथ पर समान समय अंतराल पर समान दूरी तय करती है तो वस्तु की गति एक समान वृत्तीय गति कहलाती है। जैसे सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति।

Posted on by