दूरी (Diastance) और विस्थापन (displacement)
दूरी (Diastance) :- यदि किसी गतिमान वस्तु द्वारा एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाने में इसके द्वारा तय की गई लंबाई को , वस्तु द्वारा तय किए गए मार्ग की दूरी कहते हैं। यह एक अदिश राशि है।
विस्थापन (displacement) :- गतिमान वस्तु के एक निश्चित दिशा में दो बिंदुओं के बीच की दूरी को विस्थापन कहते हैं अर्थात सीधे मार्ग पर गतिमान वस्तु की अंतिम और प्रारंभ की स्थितियों के बीच के अंतर को विस्थापन कहा जाता है। यह सदिश राशि है।
• दूरी और विस्थापन दोनों का परिमाण लंबाई होता है।
दूरी तथा विस्थापन में अंतर (Diastance and displacement)
दूरी (Diastance) :-
1.इसे व्यक्त करने के लिए किसी दिशा की आवश्यकता नहीं होती। अतः यह एक अदिश राशि (scalar quantity) है।
2. यह केवल परिणाम को व्यक्त करती है।
3. दूरी कभी ऋणात्मक नहीं हो सकती अर्थात सदैव धनात्मक होती हैं।
4. किसी वस्तु द्वारा तय की गई दूरी, वस्तु द्वारा तय किए गए मार्ग पर निर्भर करती हैं।
विस्थापन (displacement) :-
1. यह सदिश राशि है।
2. यह परिमाण और दिशा दोनों को व्यक्त करता है।
3. यह ऋणात्मक, धनात्मक और शून्य भी हो सकता है।
4. विस्थापन वस्तु पर लगाए गए बल पर निर्भर करता है अर्थात बल अधिक होगा तो वस्तु का विस्थापन भी होगा।
5. विस्थापन किसी पिंड का दिए गए समय में, आरंभिक बिंदु (initial point) से अंतिम बिंदु (final point) के बीच की न्यूनतम दूरी है।