विश्व की प्रमुख झीलें

-विश्व की सबसे बड़ी कोल्डेरा झील कौन-सी है ?

टोबा झील, इंडोनेशिया ।

- प्लाया किसे कहते हैं ?
रेगिस्तान में पवन के अपघर्षण से बने गर्तों में जब कभी वर्षा जल जमा हो 
जाते हैं तो कुछ समय के लिए छिछली झीलें बन जाती हैं । ऐसी झीलों को 
प्लाया कहते हैं ।

-अफ्रीका की सबसे बड़ी झील कौन-सी है ?
विक्टोरिया झील

- कौन-सी झील तंजानिया और युगांडा के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है ?
विक्टोरिया झील

 -भारत की सबसे ऊंची झील कौन-सी है ?
देवस्थल झील

-क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है ?
वुलर झील (जम्मू-कश्मीर)

-भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील कौन-सी है ?
चिल्का (उड़ीसा)

-सैलीना किसे कहते हैं ?
रेगिस्तान में अत्यंत नमकीन झीलों को ।

-अंगुली नुमा झीलों के लिए कौन-सी जगह प्रसिद्ध है ?
अमेरिका

- टान्ले सेप नामक झील कहां है ?
कंबोडिया

-संसार की सबसे ऊंची झील कौन-सी है ?
टिटिकाका झील (बोलीविया)

-क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी झील कौन-सी है ?
कैस्पियन सागर

-विश्व की सबसे गहरी झील कौन-सी है ?
बैकाल झील (साइबेरिया)
-संसार की सबसे मीठे पानी की झील कौन-सी है ?
सुपीरियर झील

- दुनिया की सबसे अधिक खारे-पानी की झील कौन-सी है ?
वॉनलेक (तुर्की)

-अरल सागर झील कहां स्थित है ?
कजाकिस्तान

-किन नदियों के बीच कोलेरु झील है ?
कृष्णा और गोदावरी

-बील किसे कहते हैं ?
गंगा के डेल्टा में स्थित डेल्टाई झीलों को ।

-भारत के पश्चिमी तट पर स्थानीय भाषा में कयाल किसे कहते हैं ?
लैगून झीलों को।

-भारत में प्रपात झील का उदाहरण कौन-सी झील है ?
चचाई झील, मीर्जापुर ।

Posted on by