चाल, उसके प्रकार और वेग (speed and it's type) and (VELOCITY)

चाल (speed) :-  किसी वस्तु द्वारा एक ही समय में चली गई दूरी वस्तु की चाल कहलाती है। यह अदिश राशि है, इसे ‘s' के द्वारा प्रदर्शित करते हैं। इस का एस.आई मात्रक मीटर प्रति सेकंड है। किसी वस्तु द्वारा किसी निश्चित दिशा में इकाई समय में चली गई दूरी चाल कहलाती है।

                     चाल = दूरी /समय

चाल के प्रकार ( Types of speed)
1. एक समान चाल :- यदि कोई वस्तु समान समय अंतराल ओं में समान दूरी तय करती है तो वस्तु की चाल एक समान चाल कहलाती हैं।
2. असमान चाल :- यदि कोई गतिमान वस्तु समान समय अंतराल में अलग-अलग दूरी तय करती है तो वस्तु के द्वारा चली गई चाल, असमान चाल कहलाती है।
3. औसत चाल :-  किसी गतिशील वस्तु द्वारा एक ही समय में तय की गई औसत दूरी को वस्तु की औसत चाल कहते हैं।
4. तात्कालिक चाल :- किसी विशेष समय अथवा निश्चित क्षण (अल्प समय) पर गतिशील वस्तु की चाल को तात्कालिक चाल कहते हैं।

वेग (VELOCITY) :- किसी वस्तु द्वारा किसी निश्चित दिशा में एक ही समय में चली गई दूरी या विस्थापन को वेग कहते हैं। यह सदिश राशि है। इसे V से प्रदर्शित करते हैं। इसका SI मात्रक मीटर प्रति सेकंड है।इसे व्यक्त करने के लिए परिमाण और दिशा दोनों की जानकारी होना आवश्यक है। 

                वेग= विस्थापन/ समय

Posted on by