वेग और उसके प्रकार (VELOCITY and their types))

वेग (VELOCITY) :- किसी वस्तु द्वारा किसी निश्चित दिशा में एक ही समय में चली गई दूरी या विस्थापन को वेग कहते हैं। यह सदिश राशि है। इसे V से प्रदर्शित करते हैं। इसका SI मात्रक मीटर प्रति सेकंड है।

                वेग= विस्थापन/ समय


वेग के प्रकार TYPES OF VELOCITY
1. एक समान वेग (UNIFORM VELOCITY) :- यदि कोई गति करती हुई वस्तु किसी निश्चित दिशा में समान समय अंतरों में समान दूरी तय करती है तो उस वस्तु का वेग एक समान वेग कहलाता है।
2. असमान वेग (VERIABLE VELOCITY) :- यदि कोई गति करती हुई वस्तु निश्चित दिशा में समान समय अंतराल ओं में असमान दूरियां तय करती है अर्थात् अलग-अलग दूरियां तय करती है , तो उस वस्तु का भी असमान वेग कहलाता है।
3. औसत वेग (AVERAGE VELOCITY) :- किसी वस्तु द्वारा तय किए गए कुल विस्थापन तथा विस्थापन तय करने में लगे कुल समय के अनुपात को वस्तु का औसत वेग कहते हैं।
4. तात्कालिक वेग (INSTANTANEOUS VELOCITY) :-  किसी क्षण पर अत्यंत सूक्ष्म समय अंतराल में वस्तु द्वारा तय किए गए अत्यंत सूक्ष्म विस्थापन और सूक्ष्म समय अंतराल के अनुपात को वस्तु कासूक्ष्म तात्कालिक वेग कहते हैं।
5. सापेक्ष वेग (RELATIVE VELOCITY) :- जब दो वस्तुएं एक ही समय पर भिन्न-भिन्न वेग से गति करती है तो वस्तु के सापेक्ष दूसरी वस्तु के वेग को, सापेक्ष वेग कहते हैं।
6. निरपेक्ष वेग (ABSOLUTE VELOCITY)  :- यदि 2 वस्तुओं में से एक वस्तु स्थिर है वह दूसरी वस्तु गतिमान है तो दूसरी वस्तु का वेग निरपेक्ष वेग कहलाता है।

चाल और वेग के महत्वपूर्ण तथ्य

=> जब कोई वस्तु इकाई समय में जितनी दूरी  चलती है, उसे उस वस्तु की चाल कहते हैं।
=> चाल एक आदिश राशि है और इसका  SI मात्रक मीटर प्रति सेकंड जिसे  मीटर सेकंड की पावर माइनस वन लिखा जाता है। इसे m/s या ms ki power -1 लिखते है। यदि चाल किलोमीटर प्रति घंटा (km/h) है तो 5/18 से गुना करने पर चाल मीटर प्रति सेकंड प्राप्त हो जाएगी।
=> जब कोई वस्तु ईकाई समय में जितनी विस्थापित होती है तो वह  विस्थापना उस वस्तु का वेग कहलाता है।
=> वेग को v से प्रदर्शित करते हैं। इसका एस आई मात्रक मीटर प्रति सेकंड होता है। यह सदिश राशि है। वेग को बतलाते समय उसकी दिशा भी बताई जाती है।
=>यदि कोई वस्तु एक वृत्तीय  मार्ग पर समान समय अंतराल में समान दूरी तय करती है तो इस चाल से वस्तु का वेग हर बिंदु पर खींची गई स्पर्श रेखा की दिशा में उस बिंदु पर वेग की दिशा होती है।

Posted on by