B. गति का जड़त्व (Intertia of motion)
वस्तु का वह गुण जिसके कारण कोई वस्तु अपनी एक समान गति में किसी प्रकार के परिवर्तन का विरोध करती है, गति का जड़त्व कहलाता है
गति जड़त्व के उदाहरण
A. चलती गाड़ी के अचानक रुकने पर बस के यात्री आगे की ओर झुक जाते हैं?
— ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चलती गाड़ी के अचानक रुक जाने पर यात्रियों के शरीर का निचला हिस्सा गाड़ी के साथ जुड़े होने अर्थात संपर्क में रहने के कारण तुरंत रुक जाता है जबकि उसका ऊपरी भाग गति के जड़त्व के कारण गति अवस्था में बने रहने का प्रयत्न करता है। इसी कारण से यात्री आगे की ओर झुक जाते हैं
B. चलती गाड़ी से अचानक उतरने पर यात्री आगे की ओर गिर जाते हैं?
इसका कारण यह है कि चलती हुई गाड़ी में यात्री के शरीर का प्रत्येक भाग गाड़ी के वेग के बराबर होता है। जब यात्री चलती गाड़ी से अचानक नीचे तो उतरता है तो उसके पैर जमीन से संपर्क में आने के कारण विराम की स्थिति में आ जाते हैं परंतु उसका ऊपरी हिस्सा गति के जड़त्व के कारण गाड़ी के वेग से चलता रहता है। इसलिए यात्री गाड़ी के चलने की दिशा में गिर जाते हैं। यात्रियों को गिरने से बचने के लिए गाड़ी की दिशा में थोड़ी दूर तक दौड़ना चाहिए।
C. एक समान चलती रेलगाड़ी में ऊपर चली गई गेम उछालने वाले व्यक्ति के हाथ में लौट आती हैं?
— यदि एक समान वेग से चलती रेल गाड़ी में बैठा यात्री गेंद ऊपर की ओर उछाले तथा अपना हाथ वहीं रखे तो गेंद उसके हाथों में ही लौट आती है। गति के जड़त्व के कारण यात्री व गेंद दोनों क्षैतिज वेग के समान होते हैं। इसी कारण गेंद उछालने के बाद भी क्षैतिज समान होने के कारण हमेशा यात्री के ऊपर ही रहती है तथा गिरने पर उसके हाथ में आ जाती है।