अक्सर देखा गया है, कि हर छोटे-बड़े परीक्षाओं में झीलों से संबंधित कुछ तथ्य पूछे जाते हैं । इसी संबंध में कुछ झींलों से संबंधित कुछ तथ्य नीचे दिए गए हैं -
1. वितरण की दृष्टि से भूपटल पर किस प्रकार की झीलें सर्वाधिक पायी जाती हैं ?
– हिमनिर्मित झीलें
2. झील वाटिका ( Gardens of Lakes ) की संज्ञा किसे प्रदान किया गया है ?
— प्लीस्टोसीन हिमानीकरण से निर्मित झील समूहों को
3. भारत की सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित झील है ।
– देवताल ( 17 , 785 फीट , गढ़वाल हिमालय )
4. लोपनोर झील क्यों प्रसिद्ध रहा है ?
— यहीं पर चीन का परमाणु परीक्षण संस्थान स्थित है ।
5. संसार की सर्वाधिक नीची झील कौन - सी है ? ।
— मृतसागर ( सागरतल से 2500 फीट नीचे ; जार्डन , इजराइल )
6. ‘ झीलों की वाटिका ' अथवा ' एक हजार झीलों का देश की संज्ञा किस देश को प्रदान की गयी है ?
- फिनलैण्ड
7. यूरेनियम सिटी कहाँ स्थित है ?
– अथावास्का झील के पास ( कनाडा )
8. पोर्ट रेडियम अवस्थित है
— - कनाडा के ग्रेट वीयर झील के पास ।
9. कोलोरेडो नदी ( U . S . A ) किस झील में गिरती है ?
-मीड झील
10. वोल्गा नदी कहाँ गिरती हैं ।
— कैस्पियन सागर में
11. नदियाँ मैदानी क्षेत्रों में अपनी प्रौढ़ावस्था में किस प्रकर की झीलों का निर्माण करती हैं ?
- गोखुर झील
-
12. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी झील कौन - सी है ?
— यूरेशिया की कैस्पियन सागर ( 3.71 लाख वर्ग किमी० )
13. कैस्पियन सागर के चारों ओर स्थित देश कौन - कौन से हैं ?
— रूस , अजरबैजान , ईरान , तुर्कमेनिस्तान एवं कजाकिस्तान ।
14. एशिया की सबसे बड़ी झील कौन - सी है ?
— बैकाल झील ( कैस्पियन के अनुपस्थित में )
15. चर्चिल नदी किस झील को हड्सन की खाड़ी से जोड़ती है ?
— रेंडियर झील
16. किस झील से होकर आर्कटिक वृत गुजरती है ?
-ग्रेट बियर झील ( कनाडा )
-
17. हूबर तथा बोल्डर नामक कृत्रिम झील किस नदी पर बना है ? – कोलोरेडो नदी
18. कौन सी झील यूरोप को एशिया से पृथक करती है ।
-कैस्पियन सागर
-
19. वैटर्न तथा वैनर्नं झीलें कैसे निर्मित हुई हैं ?
– हिमानीकरण द्वारा
20. 12वाँ विश्व झील सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था ?
-नवम्बर 2007 , जयपुर में
21. आर्कटिक वृत्त कनाडा के किस झील से होकर गुजरता है ?
- ग्रेट वियर झील से ।