दिशा और दूरी (Direction and Distance Test) : नक्शे में दिशाओं की स्थिति

दिशा और दूरी (Direction and Distance Test)

इस अध्याय से सम्बन्धित प्रश्न दिशा अथवा दूरी या दोनों पर आधारित होते हैं जैसा कि शीर्षक से ही ज्ञात होता है। इस प्रकार के प्रश्नों में अभ्यर्थियों से किसी निष्चित बिन्दु या किसी निश्चित दिशा से अलग-अलग दिशाओं में भ्रमण करते हुए, किसी निश्चित बिन्दु तक की प्रारम्भिक स्थान से तय की गई सीधी दूरी या दिशा से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते हैं।

·नक्शे में दिशाओं की स्थिति

यहां प्रदर्शित आरेख के अनुसार’ यदि मध्य बिन्दु पर कोई व्यक्ति खड़ा हो, तो उसके ऊपर की ओर उत्तर, नीचे की ओर दक्षिण तथा दायीं ओर पूरब एवं बायीं ओर पश्चिम दिशा होगी, इसी प्रकार हम उत्तर एवं पश्चिम के बीच की दिशा को ‘उत्तर-पश्चिम’, दक्षिण एवं पश्चिम के बीच की दिषा को ‘दक्षिण-पश्चिम’, दक्षिण एवं पूर्व के बीच की दिशा को ‘दक्षिण-पूरब’ तथा उत्तर एवं पूरब के बीच की दिषा को ‘उत्तर-पूरब’ मानते हैं।

यहां यह भी ध्यान देने वाला बिन्दु है कि दिशाओं के बीच कोण कितने-कितने अंश के होते हैं। इस निम्न चित्र द्वारा यह समझा जा सकता है। 

स्प्ष्टतः दिशाओं को इस प्रकार बांटा गया है कि उनके बीच के कोण 450 के गुणज हों।

Posted on by