दिशा और दूरी (Direction and Distance Test) : दायें तथा बाएं मुड़ना

दायें तथा बाएं मुड़ना

हम किसी दिशा की ओर मुख करके चल रहे हैं तथा किसी बिन्दु से हमें दायीं ओर मुड़ना हो, तो हमें अपनी दायीं ओर यानी घड़ी की सुई के चलने की दिशा में (Clockwise) 900  का कोण बनाते हुए मुड़ना चाहिए ठीक इसी प्रकार यदि बायीं ओर मुड़ना हो, तो अपनी बायीं ओर यानी घड़ी की सुई के चलने की विपरीत दिशा में (Anticlockwise) 900 का कोण बनाते हुए मुड़ना चाहिए।

  हम इस बात पर ध्यान दें कि दाएं तथा बाएं मुड़ने के लिए दक्षिणावर्त दिशा का ही प्रयोग करें तथा इससे प्रश्नों को हल करना अधिक सरल होगा। निम्न आकृतियों द्वारा इन्हें सरतला से समझा जा सकता है।

चित्रानुसार, जब भी दाएं मुड़ने का निर्देष हो, तो घड़ी के चलने की दिशा अर्थात् दक्षिणावर्त दिशा में मुड़ जायें तथा जब भी बाएं मुड़ने का निर्देष हो, तो घड़ी के चलने की दिशा के विपरीत अर्थात वामवर्त दिशा में मुड़ जायें।

उदाहरणार्थः अतुल दक्षिण दिशा की ओर 20 मीटर चलता है। बायीं ओर मुड़कर वह 30 मीटर चलता है, फिर दायीं ओर मुड़कर 10 मीटर चलता है फिर दायीं ओर मुड़कर 40 मीटर चलता है, फिर दायीं ओर मुड़कर 30 मीटर चलता है और रुक जाता है। प्रारम्भिक बिन्दु से वह किस दिशा की ओर है?

(1) दक्षिण -पश्चिम                                          (2) पश्चिम

(3) उत्तर-पश्चिम                          (4) वह प्रारम्भिक बिंदु पर है                               (5) इनमें से कोई नहीं  

अतः प्रश्न में जैसे-जैसे दाएं एवं बाएं के निर्देष मिलते रहें हम व्यक्ति को वामावर्त (CW) तथा दक्षिणावर्त (ACW) घूमाते रहे। चित्र से स्पष्ट है कि अतुल अपने प्रारम्भिक स्थान से पश्चिम की ओर है।

Posted on by