Sooksmas से जुड़कर प्राप्त अनुभव एवं इसके सकारात्मक तथा नकारात्मक पहलुओं की विशेषता-

इससे पहले कि कुछ चंद लाइनों के माध्यम से "Sookshmas on line Program" की विशेषता पर प्रकाश डालूं, मैं इस प्रोग्राम के सभी सदस्यों व प्रमुख सज्जनों को सादर प्रणाम करता हूं।

अगर मैं अपनी व्यक्तिगत बात करु तो इस प्रोग्राम से जुड़कर मेरी लेखन शैली में विशेष सुधार हुआ है। और आज कुछ नए अंदाज में, मैं अपने विचारों को आप लोगों के समक्ष प्रस्तुत करूंगा। 

आज मैं अपने आप को इस योग्य समझता हूं, कि किसी भी विषय का अध्ययन कर, मैं उसे अपने शब्दों में व्यक्त कर सकता हूं। यह Power मैंने ई-नोट तैयार करते - करते सीखी है।


इसके साथ-साथ Sooksmas में उपलब्ध सारे प्रोसेस, जो हमें एक महीने के अंदर पूरे करने होते हैं। वह अपने आप में अलग-अलग भूमिका अदा करते हैं। जैसे 150 question, 15 e-notes, and discussion में  300 Comments देने होते हैं जिससे हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है। 

 (50 question) Play quiz के रूप में प्रति दिन एक सेट Solve करना होता है। जिसका रिजल्ट तुरंत प्राप्त हो जाता है। जिसके द्वारा हम अपनी तैयारी में सुधार कर सकते हैं। और इसे भी झुठलाया नहीं जा सकता है, कि अगर हम रोज 50 question हल करेंगे तो, महीने में 50×30=1500 question होंगे। जिसमें जिसकी, जितनी Capacity होगी उसको उतना question याद हो जायेगा।

सकारात्मक पहलू-
                 सकरात्मक दृष्टिकोण से देखा जाए तो शिक्षा से जुड़े हर मामले में Sookshmas एक अद्भुत एवं रोचक प्रोग्राम है जो लोगों को पढ़ाई करवाने के साथ-साथ कुछ आर्थिक सहायता भी प्रदान करता है।

यह इसलिए भी उचित है कि आज के विद्यार्थी  बड़े-बड़े सपने लेकर प्रतियोगिता परीक्षा के रण में उतर जाते हैं। लेकिन उसमें कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें मुंह खानी पड़ती है। जबकि बेरोजगारी का स्तर  अपने चरम सीमा पर है। अर्थात इस समय ऐसे प्रोग्रामों का होना अति आवश्यक है। 


नकारात्मक पहलू-

मेरे सूझ-बूझ से तो इस program की नकारात्मकता भी सकारात्मकता के गुणों से ओत-प्रोत है। अतः सभी सदस्यों को Sookshmas के साथ तालमेल मिलाकर अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर, allowances का लाभ लेते हुए सही- सही ईमानदारी पूर्वक कार्य करना चाहिए।
         
  सभी प्रोग्रामों में कुछ न कुछ खामियां होती हैं, पर Sooksmas on line platform की नीतियां ऐसी हैं, जो आए दिन अपने Program में सुधार करता रहता है।

इसलिए सभी सदस्यों से पुनः विनम्र निवेदन है, कि आप अपनी दक्षता के साथ Sooksmas से जुड़कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े।

                       (धन्यवाद)

Posted on by