सामान्य विज्ञान - 12 : विज्ञान एवं उसकी शाखाएं

Day – 12

  • ओरोलॉजी (Orology) – विज्ञान की इस शाखा के अन्तर्गत पर्वतों का अध्ययन किया जाता है।
  • ऑर्थोपेडिक्स (Orthopedics) – चिकित्साविज्ञान की इस शाखा में पेशीय कंकाल (Skeleton) तन्त्र की संरचना, विकास व उसके रोगों का अध्ययन किया जाता है।
  • ऑलफैक्टोलॉजी (Olfactology) – विज्ञान के इस शाखा के अन्तर्गत गंध की संवेदनाओं का अध्ययन किया जाता है।
  • पेलियोबॉटनी (Paleobotany) – जीवाश्म विज्ञान की इस शाखा में पौधों के जीवाश्मों (Fossils) का अध्ययन किया जाता है। लाखों वर्ष पहले जो पौधे, जीव, बर्फ एवं मिट्टी आदि के नीचे किसी प्राकृतिक घटना (भूचाल आदि) के कारण दब गए थे; उनके दृढ़ भाग (अस्थि, दांत, लकड़ी आदि) बिना अधिक परिवर्तित हुए दबे पड़े रहते हैं और वर्तमान में खुदाई करने पर प्राप्त होते हैं। इन्हें ही जीवाश्म कहते हैं। इसी प्रकार पेलियोजोलॉजी में जन्तुओं के जिवाश्मों का अध्ययन किया जाता है।
  • जीवाश्मिकी या जीवाश्मविज्ञान (Paleontology) – इस शाखा में खुदाई से प्राप्त प्राचीन जीवाश्मों का अध्ययन किया जाता है।
  • पैथोलॉजी (Pathology) – विज्ञान की इस शाखा के अन्तर्गत रोगों के कारण एवं निदान का अध्ययन किया जाता है।
  • प्रकाशजैविकी (Photobiology) – जीवविज्ञान की इस शाखा में जीवों पर प्रकाश के प्रभाव का अध्ययन किया जाता है।
  • फर्माकोलॉजी (Pharmacology) – इसके अन्तर्गत औषधी निर्माण के सिध्दान्त का अध्ययन किया जाता है।
  • कपालविज्ञान (Phrenology) – चिकित्सा विज्ञान के इस शाखा में मानव के कपाल या खोपड़ी एवं मस्तिष्क की संरचना का अध्ययन किया जाता है।

शेष फिर अगले नोटस् में...

Posted on by