मेरा परिचय:-
मैं शिवम वर्मा वर्तमान में मैं प्रयागराज में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रायोजित परीक्षाओं की तैयाारी करता हूं मैं इसी वर्ष मास्टर ऑफ आर्ट( वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर) से पूरा किया हूं।
तैयारी में सफलता:-
जैसा कि आप सभी को पता है की एक बेहतर भविष्य के लिए एक बेहतर योजना होना बहुत जरूरी है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र से (मार्केट, बिजनेस, फैमिली प्लैनिंग, कैरियर इत्यादि) संबंधित मे ही क्यों ना हो परंतु योजना बहुत ही आवश्यक है, ठीक उसी प्रकार इसका संबंध ज्ञानार्जन से होता है। सफलता पाने के लिए निरंतर प्रयास बहुत जरूरी है। जो Sookshmas के माध्यम से बहुत ही अच्छी तरह से और निरंतर रूप में चल रहा है।
Sookshmas की हमारे दिनचर्या में भूमिका:-
मैं प्रारंभ में अपने प्रिय मित्र मुकेश जी के माध्यम से Sookshmas सेे जुड़ा।
मैंने जब से Sookshmas के माध्यम से अपनी पढ़ाई को जोड़ा तो मैंने पाया कि मेरी पढ़ाई पहले से बेहतर हो गई है । मैंने इस Sookshmas first study platform पर यह देखा कि प्रतिदिन में अनेकों प्रश्नों का अलग अलग माध्यम से कभी किताबों से तो कभी इंटरनेेट के माध्यम से उत्तर ढूंढने का प्रयास करता रहता हूं जिससे कि हमारी तैयारी दिन प्रतिदिन अच्छी होती जा रही है, जब मैं Sookshmas के संपर्क में नहीं था तब 1 दिन में केवल एक या दो विषयों को ही सीखने /पढ़ने का अवसर मिल पाता था ,वहीं Sookshmas पर प्रतिदिन लोगों के द्वारा प्रेषित की हुई अध्ययन सामग्री से नया सीखने को मिला । प्रतिदिन 2 घंटे का पढ़ाई संबंधी कार्य करने के बाद पढ़ाई का एक माहौल बन जाता जिससे कई घंटों तक अध्ययन की एक आदत बन गई ।
इसका निष्कर्ष यह निकला कि पढ़ाई में निरंतरता बहुत जरूरी कदम है सिर्फ एक या 2 दिन कठिन परिश्रम करके फिर 2 दिन आराम करके कोई भी सफलता हाथ नहीं लगनेे वाली ।
मैं Sookshmas के मान्यनीय director को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहूंगा । जिन्होंने हम सभी विद्यार्थियों के विषय में कुछ सोचा और एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिया । जहां अगर आप पूरे लगन और ईमानदारी के साथ मेहनत करेंगे, तो आप और हम अपने सफलता को अपने और करीब लेकर आएंगे । क्योंकि ऊंचाइयों को छूने के लिए पग-पग संघर्ष ज़रुरी है ।