Role and importance of Sookshmas in my Preparations

Role - मै एक आवसीय विद्यालय की पूर्णकालिक शिक्षिका हु, मुझे इतना  समय नही मिलता की मै किताब उठा कर ज्यादा समय तक अध्ययन कर , परन्तु मै जब भी क्लास के बाद खाली होती हु तो कम से कम एक नजर जरूर Sookshmas खोल देख लेती हुँ। क्योंकि जैसे पहले फेसबूक पे हम ज्यादा लोग समय देते थे की कोई नोटिफिकेशन आये और खुश हो ले की इतना लाइक आया है अब वह चीजें Sookshmas के द्वारा पढ़ाई बदल गयी है। अब जब भी समय मिला देखना शुरु की किसने क्या कमेंट किया जिससे अपना भी ज्ञान बढ़ जाता है। प्ले क्विज़ खेलना रोज की आदत बन गयी है, किसी दिन छुट जाये तो ऐसा लगता है कि अरे मेरी ट्रेन ही छुट गयी, प्ले क्विज की ही देन है की मै अपने भुले बिसरे प्रश्नों को पुनः पढ़ पा रही हु।

Importance – वर्तमान समय में Sookshmas मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण विषय वस्तु बन गया है, Sookshmas के माध्यम से शिक्षा के दोनों पहलुओं का पूरक बन गया है अर्थात शिक्षक और शिक्षार्थी दोनों की भूमिका बन जाती है, जहाँ हम पढ़ाने का हुनर तराश पा रहे है वही हम बढ़िया पढ़ने को पा रहे है, मेरे लॉ से जुड़ी किताबों का अध्ययन भी मुझे अपने ज्ञान को तराशने में Sookshmas के द्वारा लाभांवित हो रहा है।  मुझे अलग अलग तरह के क्विज़ डालने की आवश्यकता पड़ती है, जिसकी वजह से लगभग सभी विषयों से मुझे अच्छा ज्ञान प्राप्त हो जाता है। और आने वाले समय में मेरे एग्जाम नगण्य है, फिर भी एक शिक्षक के तौर पर मुझे व्यापक ज्ञान की आवश्यकता पड़ती है, इस लिये मुझे Sookshmas की आवश्यकता ज्यादा है।

Posted on by