भाखड़ा नांगल बांध परियोजना उत्तर भारत की एक प्रमुख बहुउद्देशीय परियोजना है इस परियोजना का निर्माण सतलुज नदी पर शिवालिक की पहाड़ियों में एक सकरी घाटी में रोपड़ से 80 किलोमीटर उत्तर की ओर भाखड़ा नामक स्थान पर किया गया है। यह पंजाब राज्य की एकमात्र बहुउद्देशीय परियोजना है। यह परियोजना पंजाब हिमाचल प्रदेश हरियाणा तथा राजस्थान राज्यों का संयुक्त प्रयास है। भाखड़ा बांध सतलज नदी के आर-पार 518 मीटर लंबा तथा 235 मीटर ऊंचा है यह विश्व में दूसरा सबसे ऊंचा बांध है। भाखड़ा से 13 किलोमीटर नीचे की ओर नांगल नामक स्थान पर एक अवरोधक नांगल बाँध बनाया गया है। जो विश्व का सर्वोत्तम गुरुत्वीय बांध है।यह 29 मीटर ऊँचा, 315 मीटर लम्बा तथा 121 मीटर चौड़ा है। इस बांध से नहरें निकली गयी हैं।
इस बांध के कारण सतलुज नदी का जल बांध के पीछे मानव निर्मित झील गोविंद सागर जलाशय में एकत्र किया गया है जो 80 किलोमीटर लंबा तथा 3 से 4 किलोमीटर चौडा है। इसमें लगभग 7.8 लाख हेक्टेयर जल संचित किया जा सकता है। पंजाब प्रदेश की इस परियोजना से अनेक राज्य लाभ उठा रहे हैं। इस परियोजना ने आर्थिक विकास के द्वार खोल दिए हैं। इसमें उत्पादित जल विद्युत शक्ति का लाभ पंजाब, हरियाणा, हिमाचलप्रदेश, दिल्ली ,राजस्थान, आदि राज्य को मिल रहा है।