ऊष्मा संचरण के दैनिक जीवन में उपयोग

ऊष्मा संचरण के दैनिक जीवन में उपयोग

चालन (Conduction)  से संबंधित उपयोग-

      1. धातु के प्याले में चाय पीना कठिन है जबकि चीनी मिट्टी के प्याले में चाय पीना आसान है-इसका कारण यह है कि सुचालक (Good Conductor) है, अतः धातु के प्याले में चाय से ऊष्मा धातु में होकर होठों तक पहुँच कर, होठों को जलाने लगती है। जबकिे चीनी मिट्टी ऊष्मा की कुचालक होने के कारण, चाय से ऊष्मा चीनी मिट्टी से होकर होठों तक पहुँच नहीं पात है, अतः चाय पीना आसान हो जाता है।

      2. एस्किमो लोग बर्फ की दोहरी दीवारों के मकान में रहते हैं-इसका कारण यह है कि बर्फ की दोहरी दीवारों के मध्य हवा की पर्त ऊष्मा की कुचालक का कार्य करती है, जिससे अन्दर की ऊष्मा बाहर नहीं जा पाती है तथा कमरे के अन्दर का ताप बाहर के ताप की अपेक्षा अधिक बना रहता है।

Posted on by