संवहन से संबधित उपयोग-

संवहन से संबधित उपयोग-

      1. रेफ्रिजरेटर में फ्रीजर पेटिका को ऊपर रखा जाता है-इसका कारण यह है कि नीचे की गरम वायु हल्की होने के कारण ऊपर उठती है तथा फ्रीजर पेटिका से टकराकर ठण्डी हो जाती है। ऊपर की ठण्डी वायु भारी होने के कारण नीचे की ओर आती है तथा रेफ्रिजरेटर में रखी वस्तुओं को ठण्डा कर देती है।

      2. बिजली के बल्बों में निष्क्रिय गैसों का भरा जाना-बिजली के बल्बों में निर्वात के स्थान पर निष्क्रिय गैस जैसे -आर्गन भरी जाती है। इसका कारण यह है कि बल्ब में निष्क्रिय गैस भरने से तन्तु की ऊष्मा संवहन धाराओं द्वारा चारों ओर फैल जाती है। जिससे बल्ब के तन्तु का ताप उसके गलनांक तक नहीं बढ़ पाता है। ऐसा न करने पर बल्ब का तापमान तन्तु के गलनांक तक बढ़ जायेगा और तन्तु गल जाएगी।

Posted on by