पानी विशिष्ट ऊष्मा धारिता उच्च होने का लाभ-
1. जल की विशिष्ट ऊष्मा धारिता उच्च होने का लाभ यह है कि अन्य पदार्थों की अपेक्षा यह अधिक देर में गरम होता है तथा अधिक देर में ठण्डा होता है। इसलिए शरीर को सेंकने वाली बोतलों में गर्म जल भरा जाता है, जिससे वह अधिक देर तक शरीर को सेंक सकता है।
2. कमरों को गरम करने वाले पाइपों में गरम जल भरा जाता है।
पेय पदार्थ बर्फ से ढकने पर अधिक देर तक ठंडे क्यों बने रहते हैं-ठंडे पेय पदार्थ की बोतलों को ठंडा रखने के लिए उन्हें 00C में जल में रखकर बर्फ से ढक देते हैं। ऐसा करने पर पेय पदार्थ अधिक देर तक और ज्यादा ठंडे बने रहते हैं क्योंकि जब एक ग्राम बर्फ 00C के जल में परिवर्तित होती है तो 336 जूल ऊष्मा अवशोषित होती है।