परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जिन्हें कथन के रूप में कभी-कभी पूंछ किया जाता है । भाग -1

1. फिरोज तुगलक ( 1351 - 1388 ई0 ) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की स्थापना की । फिरोज ने सार्वजनिक उपयोगिता की अनेक वस्तुओं का निर्माण करवाया । उसने फिरोजाबाद , दिल्ली में फिरोजशाह कोटला , फतेहाबाद , हिसार जौनपुर और फिरोजपुर आदि महत्वपूर्ण नगरों की स्थापना की । उसने " चार मस्जिदों , तीस . महलों , दो सौ काफिला सरायों , पांच जलाशय , पांच अस्पतालों , सौ कब्रों , दस स्नानागारों , दस समाधियों और सौ पुलों का निर्माण करवाया । . उसने दिल्ली के निकट 1200 बाग लगवाये ।

2. फिरोजशाह तुगलक द्वारा अपने भाई जूना खां की स्मृति में स्थापित जौनपुर नगर उत्तर प्रदेश में गोमती नदी के किनारे स्थित है । जौनपुर मुस्लिम विद्या के केन्द्र के रूप में जाना जाता है । यही कारण है कि जौनपुर ‘ शिराज - ए - हिन्द ' व पूर्व का शिराज कहा जाता है । ‘ शिराज ईरान में स्थित मध्यकालीन इतिहास का प्रमुख विद्या केन्द्र था । जौनपुर को ईरान के इस शहर के पूर्व में अवस्थित होने के कारण इसे पूर्व का शिराज कहा जाता है ।

3. औरंगजेब के शासनकाल में मुगल सेना में सर्वाधिक सेनापति हिन्दू थे । अकबर के समय कुल सेनापतियों का 16 प्रतिशत जहांगीर 20 प्रतिशत और शाहजहां के समय 24 एवं औरंगजेब के समय यह 33 प्रतिशत था । औरंगजेब के समय 33 प्रतिशत हिन्दू सेनापतियों में आधे से अधिक मराठे थे ।

Posted on by