परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जिन्हें कथन के रूप में कभी-कभी पूंछ किया जाता है । भाग -2

1. प्रथम बौद्ध समिति का आयोजन 483 ई० पू० बौद्ध भिक्षु महाकश्यप की अध्यक्षता में बिहार के राजगह के  सप्तपर्ण गुफा में मगध शासक अजातशत्रु के काल में सम्पन्न हुआ था । द्वितीय बौद्ध समिति का आयोजन कालाशोक गल में 383 ई० पू० वैशाली में बौद्ध भिक्षु सर्वकामिनी की अध्यक्षता में हुआ था । तृतीय समिति का आयोजन पाटलिपुत्र में 250 ई० पू० अशोक के काल बौद्धभिक्षु मोग्गलिपुत्त तिस्स की अध्यक्षता में हुआ था । चतुर्थ बौद्ध समिति का आयोजन प्रथम शताब्दी ई० में कनिष्क के काल में कश्मीर के कुण्डल वन में बौद्ध भिक्षु वसुमित्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ था ।

2. मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन में अध्यक्षता करते हुए मुहम्मद अली जिन्ना ने 23 मार्च , 1940 को भारत से अलग मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान की मांग की । पाकिस्तान की मांग का प्रस्ताव खली कुज्जमा ने तैयार किया था । मुसलमानों के लिए पृथक राज्य के विचार का प्रवर्तक कवि एवं राजनैतिक चिन्तक इकबाल को माना जाता है जबकि मुसलमानों के लिए पृथक राज्य का नाम ' पाकिस्तान ' हो यह विचार कैम्ब्रिज वि . वि . के एक अनुस्नातक विद्यार्थी रहमत अली के मस्तिष्क में आया ।

3. पश्चिमी भारत में ज्योतिराव गोविन्दराव फुले ( 1827 - 90 ) ने निम्न जातियों के लिए संघर्ष किया । 1873 में ज्योतिबा ने सत्यशोधक सभा बनाई जिसका उद्देश्य था कि समाज के कमजोर वर्ग को सामाजिक न्याय दिला सके । उन्होंने सभी वर्गों के अनाथों एवं स्त्रियों के लिए अनेक पाठशालाएं तथा अनाथालय खोले । ज्योतिबा ने गुलामगीरी नामक पुस्तक की रचना की ।

Posted on by