फ्रांस की क्रांति की प्रमुख घटनाएं-३

4 अगस्त 1789 श्री को राष्ट्रीय सभा ने सामन्तीय विशेष अधिकारों की समाप्ति के लिए प्रस्ताव भी पारित किए।
10 अक्टूबर 1789 को राष्ट्रीय सभा ने कानून बनाकर चर्च द्वारा संपत्ति संग्रह पर रोक लगा दी और चर्च की संपूर्ण जायजात को नीलाम कर दिया गया तथा इस आय को राष्ट्रीय आय में सम्मिलित कर लिया गया ।अब चर्च किसी व्यक्ति पर किसी प्रकार का कर नहीं लगाएगी।
जुलाई 1790 ईस्वी में राष्ट्रीय सभा ने पादरियों को पोप की अधीनता से मुक्ति दिलाकर उन्हें राज्य के अधीन कर दिया तथा मठों आदि को बंद कर दिया। 
राष्ट्रीय महासभा ने देश के सभी नागरिकों पर समान करभार लागू किया।इस प्रकार अब कोई भी नागरिक कर मुक्त नहीं रह गया । राष्ट्रीय महासभा ने फ्रांस के प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक विचारों की स्वतंत्रता प्रदान की ।
इस प्रकार राष्ट्रीय महासभा ने फ्रांस में सामंतवादी व्यवस्था को समूल नष्ट कर दिया अब प्रांत में किसी भी व्यक्ति को बिना कानून की सहायता से दंडित अथवा कैद ना किया जा सकेगा तथा सभी व्यक्तियों का संपत्ति पर व्यक्तिगत अधिकार होगा ।
इस प्रकार स्वतंत्रता समानता तथा बंधुत्व राष्ट्रीय सभा के मूल मंत्र थे राष्ट्रीय सभा के सुधारवादी कार्यों के फल स्वरुप फ्रांस में जनतंत्र स्थापित हुआ।
Posted on by