फ्रांस की क्रांति के परिणाम-

फ्रांस की क्रांति के परिणाम -

फ्रांस की क्रांति निसंदेह एक युगांतकारी घटना थी। इस क्रांति के फलस्वरूप फ्रांस में नई राजनीतिक एवं सामाजिक चेतना जागृत हुई।

 इस क्रांति के निम्न प्रमुख परिणाम थे- 
फ्रांस की क्रांति ने सदियों से चली आ रही यूरोप की पुरातन व्यवस्था का अंत कर दिया।
फ्रांस की क्रांति ने विश्व के अन्य देशों में भी प्रजातंत्र के विकास को गति प्रदान की।
राजा की दैवीय शक्ति की मान्यता समाप्त हो गयी।
फ्रांसीसी क्रांति ने मानव जाति को स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व का नारा प्रदान किया।
इस क्रांति के कारण ही फ्रांस में जनतंत्र की शुरुआत हुई।
फ्रांस में राष्ट्रीयता की भावना का विकास हुआ।
मध्यमवर्गीय जनता की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई अब यह वर्ग प्रत्येक क्षेत्र में स्वतंत्रता पूर्वक प्रगति के मार्ग पर चलने लगा।
फ्रांस में राजनीतिक चेतना के कारण नए राजनीतिक वातावरण का सृजन हुआ तथा फ्रांस में संप्रभुता समानता तथा बंधुत्व के सिद्धांत की स्थापना हुई।
व्यापार पर कुलीनों व सामंतों का एकाधिकार समाप्त हो गया।

इस क्रांति के परिणाम स्वरूप देश की बहुसंख्यक जनता को सामंतवाद से छुटकारा मिल गया।
इस क्रांति के परिणाम स्वरुप फ्रांस ने कृषि, उद्योग, कला ,साहित्य ,शिक्षा व सैनिक गौरव के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की।

Posted on by