प्रत्येक वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस 2019 का विषय हमारी प्रजाति को बजाओ (Protect our species) रखा गया है।
प्रत्येक वर्ष इसको मनाया जाने का मुख्य कारण पर्यावरण सुरक्षा उपायों को दर्शाना तथा पर्यावरण सुरक्षा के विषय में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाता है
पृथ्वी दिवस का प्रारंभ
विश्व पृथ्वी दिवस की स्थापना 1970 में अमेरिकी सांसद गेलार्ड नीलसन के द्वारा एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की गई थी।
22 अप्रैल 1970 को पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया था।
1990 से इसे अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता था
संयुक्त राष्ट्र के द्वारा वर्ष 2009 में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी।
कैलिफोर्निया में तेल रिसाव की भाई बर्बादी की घटना हुई थी जिससे हवा पानी और मृदा प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ गया था जिसको नियंत्रित करने तथा सभी को जागरूक करने के लिए विश्व पृथ्वी दिवस के कार्यक्रम को स्थापित किया गया।
महत्वपूर्ण बिंदु
यह एक ऐसा नागरिक कार्यक्रम है जो पूरे विश्व में पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पहली बार 22 अप्रैल 1970 को आयोजित पृथ्वी दिवस में लगभग 20 मिलियन अमेरिकी लोगों ने हिस्सा लिया था जिसमें सभी समाज वर्ग और क्षेत्र से संबंधित लोग एक दूसरे के सामने आए थे।
यूनाइटेड स्टेटस एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन एजेंसी की स्थापना पहले पृथ्वी दिवस के मौके पर की गई थी।
विश्व भर में जरूरी क्षेत्रों में नए-नए पौधों को लगाया गया और इसी के साथ पृथ्वी दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने का कार्यक्रम शुरू किया गया