इंटरएक्टिव वर्ल्ड पार्क ( स्वतंत्र पक्षी विहार )

हाल ही में एक्सेल वर्ल्ड के द्वारा महाराष्ट्र के गोराई में एक इंटरैक्टिव वर्ल्ड पार्क स्वतंत्र पक्षी विहार लॉन्च किया गया है यह एक  भारत का पहला अत्याधुनिक पक्षी विहार है जहां पर पक्षियों को स्पर्श करके उस पक्षी के विषय में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
      इंटरएक्टिव वर्ल्ड पार्क का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार का वर्ल्ड पार्क स्थापित करना है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर मानकों को पूरा करता हो। 

मुख्य बिंदु

इंटरएक्टिव वर्ल्ड पार्क लगभग 1.5 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। 

इस बर्ड पार्क में 60 से अधिक प्रजातियों के 500 से अधिक विदेशी पक्षियों का घर है। 

इसमें पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था के साथ-साथ इसमें पक्षियों के लिए एक विशेष पक्षी रसोई और उनके स्वास्थ्य देखभाल के लिए स्वास्थ्य सेवा केंद्र भी बनाया गया है। 

सभी पक्षियों के पैरों में एक खास तरह का छल्ला या टैग लगाया गया है जिसमें उस पक्षी से संबंधित सभी जानकारी लिखी हुई है इसमें पक्षी का नाम पक्षी का मूल स्थान और उससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को दर्शाया गया है। 

इंटरएक्टिव वर्ल्ड पार्क में छोटे तालाब भी बनाए गए हैं जो जलीय पक्षियों के लिए उपयोग में आएंगे। 

पक्षियों के प्रजनन प्रजनन की देखभाल के लिए उचित व्यवस्था भी यहां पर की गई है। 

इंटरएक्टिव वर्ल्ड पार्क में पक्षियों के खाने पीने के लिए खास शख्स की व्यवस्था भी है। 

पक्षियों के लिए एक खास हेल्थ सेंटर बनाया गया है जहां पर पक्षियों के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए विशेषज्ञों की टीम नियुक्त है। 

इंटरएक्टिव वर्ल्ड पार्क में निम्न पक्षी है 
        क्रॉउन क्रेन, कैरोलिना वुड डंक , ब्लैक स्वान , अफ्रीकन ग्रे तोता , ब्लू गोल्ड मैकाओ , कॉकटेल , सन कौनुर , गोल्डन पीशेंट , ऑस्टरिच आदि पक्षी है। 

Posted on by