भारत की प्रमुख मस्जिद मकबरे

* भारत में प्राचीन मस्जिदें इंडो इस्लामिक शैली की मस्जिदें हैं।

  1. कुत्वत-उल-इस्लाम  :-  इस मस्जिद दिल्ली में स्थित है, इसका निर्माण दिल्ली विजय के उपलक्ष में 1192 ईस्वी में कुतुबुद्दीन ऐबक ने कराया था, बहुत से इतिहासकार कहते हैं कि इस मस्जिद के स्थान पर पहले 28 हिंदुओं और जैनों का मंदिर स्थित था जिसको तोड़वा कर कुतुबुद्दीन ऐबक ने इसका निर्माण कराया इसके मुख्य द्वार पर एक लौह स्तंभ स्थित है, इसको आनंग पाल का किला भी कहा जाता है।
  2.  ढाई दिन का झोपड़ा :- यह मस्जिद राजस्थान राज्य के अजमेर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध मस्जिद है इसका निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा कराया गया है यहां पर उर्स मे ढाई दिन का पंजाबशाह मेला लगने के कारण इसका नाम ढाई दिन का झोपड़ा पड़ा।
  3.  मोठ की मस्जिद :-  यह मस्जिद दिल्ली का एक प्रसिद्ध मस्जिद है इस मस्जिद का निर्माण 1505 इसवी में लोदी वंश के शासक सिकंदर लोदी के शासनकाल में मियां भुइया नामक वजीर ने कराया था।
  4. अदीना मस्जिद :-  यह पश्चिम बंगाल राज्य के पंडवा में स्थित एक प्रसिद्धध मस्जिद है इसका निर्माण सिकंदर शाह ने कराया था।
  5.  किला-ए-कुहना :-  यह पुरानी दिल्ली में स्थित है, इसका निर्माण 1541 ईसवी में शेरशाह सूरी द्वारा कराया गया था।
Posted on by