आईएनएस इंफाल

हाल ही में भारतीय नौसेना के द्वारा आई एन एस  इंफाल युद्धपोत को लॉन्च किया गया है। 

आईएनएस इंफाल गाइडेड मिसाइलों को ध्वस्त करने में निपुण है। 

इसका निर्माण भारत में ही किया गया है। 

आईएनएस इंफाल सा वजन 3037 टन है इसकी लंबाई 163 मीटर और चौड़ाई 17.4 मीटर है। 

कुछ दिनों के बाद इस पोत में अत्याधुनिक हथियारों और ताकतवर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों को भी लगाया जाएगा। 

इसको चलाने के लिए चार गैस टरबाइनों का प्रयोग किया जाएगा। 

इसकी अधिकतम गति 30 नाॅट की है। 

इसका क्षेत्रफल इतना है कि यहां पर एक साथ दो हेलीकॉप्टरों को तैनात किया जा सकता है। 

वर्तमान समय में भारतीय नौसेना के पास कुल युद्धपोत 140 तथा 220 एयरक्राफ्ट हैं। 

आईएनएस इंफाल को भारतीय नौसेना द्वारा मुंबई के मझगांव डॉक्स में जलावतरण किया गया   ।

भारतीय वायुसेना की क्षमता को बढ़ाने में इसका भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। 

भारत में निर्मित यह युद्धपोत अपनी ही श्रेणी के अन्य देशों द्वारा निर्मित किसी भी युद्धपोत से किसी भी मामले में कम नहीं है इसमें युद्ध से संबंधित सभी मिसाइलें तथा अन्य सुविधाओं की व्यवस्था किया गया है। 

Posted on by