- चार्ल्स द्वितीय से 10 पाउंड सालाना पर मुंबई अंग्रेजों ने ले लिया था।
- 1651 में ब्रिटिश चिकित्सक ग्रेडियन बाटन बंगाल के सूबेदार शाहसुजा से 3000 वार्षिक कर के बदले कंपनी को बंगाल, बिहार, उड़ीसा में मुक्त व्यापार की अनुमति प्राप्त कर ली।
- 1651 में हुगली में ब्रिजमैन के नेतृत्व में कारखाना स्थापित किया गया यह अंग्रेजों द्वारा बंगाल में स्थापित पहला कारखाना था।
- 1690 में गोविंदपुर , सुतानती , कालीकत्ता 3 गांव की जमीन दारी अजीम- उस- शान से 1200 रुपए वार्षिक कर से प्राप्त की तथा इन्हीं तीनों गांव से कोलकाता शहर की स्थापना की गई। जॉब चारनाक इस का संस्थापक था।
- 1697 में फोर्ट विलियम की स्थापना की गई और यहां का पहला गवर्नर चार्ल्स अय्यर को बनाया गया।
- 1774 में फोर्ट विलियम को भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की राजधानी बना दिया गया।
⚫ 1717 का फर्रूखसियर का शाही फरमान - इस फरमान के अंतर्गत निम्न रियायतें थी।
-₹3000 वार्षिक कर के बदले बंगाल में मुक्त व्यापार
-10000 वार्षिक आय के बदले सूरत में मुक्त व्यापार
-मुंबई में डाले गए सिक्के समस्त मुगल साम्राज्य में मान्य होंगे
-कंपनी को कोलकाता के आसपास की भूमि को किराए पर लेने का पूरा अधिकार दिया गया
उपरोक्त रियायतें 1715 में आए एक ब्रिटिश दल के प्रयासों से प्राप्त हुआ था। इस दल में निम्न सदस्य थे
- जान सुरमन
- एडवर्ड स्टिफेंस
- विलियम हैमिल्टन ( यह एक सर्जन था)
- ख्वाजा सेहुर्द (यह द्विभाषी था)
अंग्रेजी विद्वान आर्म ने इस शाही फरमान को मैग्नाकार्टा कहा था।