लेनिन का जीवन परिचय एवं उपलब्धियां

लेनिन बोल्शेविक दल का नेता था जो निकोलाई लेनिन के नाम से प्रसिद्ध था। एक छोटे कुलीन वंश का था।उसका जन्म 1870 ईस्वी में हुआ तथा 17 वर्ष की अवस्था में उसने कजान विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। उसके विचार पहले से ही क्रांतिकारी थे।खजान में अनुकूल माहौल मिलने से वह पक्का साम्यवादी बन गया। 1893 ई. में वह सेंटपीटर्सबर्ग पहुंचा। अपनी प्रतिभा से वह शीघ्र साम्यवादियों का प्रधान नेता बन गया ।1895 ईसवी में वह गिरफ्तार कर लिया गया और कुछ समय तक सेंटपीटर्सबर्ग की जेल में रहने के बाद साइबेरिया में निर्वासित कर दिया गया । 1980 में साइबेरिया से मुक्त होकर वह रूस लौट आया।
मार्च 1917 में रूसी क्रांति के समय वह रूस में ही था । क्रांति का समाचार सुनकर वह जर्मनी की सहायता से रूस पहुंच गया। लेनिन के आ जाने से बोल्शेविक दल के विचारों को और भी बल मिला 21 जनवरी 1924 ईस्वी को उसका देहांत हो गया।
लेनिन द्वारा किए गए कार्य- 
लेनिन ने समस्त निजी कारखानों को जब्त कर के सरकारी घोषित कर दिया और उत्पादन तथा क्रय विक्रय की व्यवस्था मजदूरों की समितियों के हाथों में सौंप दी।लेनिन ने जमीदारों की समस्त भूमि बिना मुआवजा दिए छीन ली और उसे राष्ट्र की संपत्ति घोषित करके किसानों को देना।
लेनिन ने समस्त युद्धरत राष्ट्रों तथा उसके शासकों से युद्ध कम से कम 3 महीने के लिए बंद करने तथा शत्रुओं के प्रदेश को छीनने और युद्ध का हर्जाना वसूल करने का विचार त्याग कर एक न्यायपूर्ण तथा प्रजातांत्रिक संधि के लिए तुरंत बातचीत आरंभ करने का अनुरोध किया । युद्ध बंद हो जाने के बाद से वे प्रसन्न हो गए और लेनिन के समर्थक बन गये।
Posted on by