ग्लोबल इकोनामिक प्रोस्पेक्ट्स रिपोर्ट 2019

 - हाल ही में विश्व बैंक के द्वारा ग्लोबल इकोनामिक प्रोस्पेक्ट्स रिपोर्ट 2019 को जारी किया गया है जिसका शीर्षक डार्केनिंग स्काइज रखा गया है। 

विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में स्थापित है। विश्व के अध्यक्ष जिम योंग किम है वर्ल्ड बैंक की स्थापना जुलाई 1945 में की गई थी। 

यह ऋण देने वाली एक संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न देशों की अर्थव्यवस्थाओं को सुधारना तथा व्यापक विश्व अर्थव्यवस्था में शामिल करना है साथ ही साथ विकासशील देशों में गरीबी उन्मूलन का प्रयास करना है।

भारत के संदर्भ में इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अन्य उभरते हुए बाजारों की अपेक्षा भारत का प्रदर्शन था विकास दर काफी उत्तम तथा तीव्र है। जो कि भविष्य में भारत को  एक नई पहचान प्रदान करेगा ।

महत्वपूर्ण बिंदु

भारत के संदर्भ में देखा जाए तो वित्तीय वर्ष 2018-19 मैं भारत का जीडीपी विकास दर का अनुमान 7.3% लगाया गया है और यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ वर्षों में यहां से 7.5% हो सकता है।  

उपभोक्ता तथा निवेश में होने वाली लगातार वृद्धि की विकास दर में होने वाली वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका है  ।

स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है कि सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से आर्थिक सुधार का सकारात्मक परिणाम सामने आया है और घरेलू मांग में भी मजबूती देखी गई है। 

ग्लोबल इकोनामिक प्रोस्पेक्ट्स रिपोर्ट 2019 में यह देखने को मिला है कि भारत बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तीव्र गति से वृद्धि कर रहा है। जिससे लगातार विकास दर का प्रतिशत बढ़ता हुआ दिखेगा। 

प्रस्तुत रिपोर्ट में भारत के संदर्भ में बताया गया है कि भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बैंकिंग सेक्टर एसेट्स का 70% हिस्सा है। लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लाभ अभी ही निम्न स्तर के हैं और उनके नॉन परफॉर्मिंग असेट्स की संख्या बहुत अधिक है। 

Posted on by