मेरा नाम सुनील कुमार है और मैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता हूँ। पिछले लगभग एक वर्षों से Sookshmas से जुड़ा हूँ। Sookshmas एक ऐसा प्लेटफार्म है जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बहुत ही साधक होती है इससे जिस विषय का (Practice) पे्रक्टिस करना चाहते है उससे संबंधित प्रश्न मिल जाते है। ई-नोट्स, क्यूज, प्ले क्यूज, प्रश्नोत्तर आदि अलग-अलग मिल जाते हैं। प्ले क्यूज से जहाँ आनलाइन टेस्ट देने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हो जाती है।
इसके अलावा Sookshmas में कुछ कमियाँ भी है जो सुधारने की आवश्यकता है- (i) टैग सही न लगाना- जिसके कारण हिन्दी के टेस्ट पेपर में अंग्रेजी का प्रश्न आ जाता है। (ii) आप्शन सही न होना या एक ही मैटर दो जगह आप्शन में होना। (iii) लिखावट में अशुद्धियाँ होना।
मैं जानता हूँ कि ये सब कमियाँ मेम्बरशिप से होती है, कोशिश करनी चाहिए कि गलतियाँ न हो। इसको टारगेट के तरह नहीं बल्कि तैयारी की तरह किया जाए तो टारगेट से भी ज्यादा क्यूज एवं ई-नोट्स डाले जा सकते है। यदि गलतियाँ पकड़ में आए तो मेम्बरशिप को आपस में तालमेल होनी चाहिए कि एक-दूसरे को अशुद्धियों से अवगत कराया जा सके, जिससे अशुद्धियों को संशोधन कर सही किया जा सके। Sookshmas प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु एक अच्छी पहल है। थोड़ा समय लगेगा, सफल जरूर होगा आवश्यकता है गाइड लाइन का। मुझे विश्वास है कि कमलेश सर एवं सुधांशु सर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन से बहुत ही जल्दी सफल होगा। इसके साथ ही सभी मेम्बरशिप एवं Sookshmas के टीम को नमस्कार।