तत्व (Element)
एक ही प्रकार के परमाणुओं से बने पदार्थ को तत्व कहते है।
अभी तक 118 तत्वों की खोज की जा चुकी है, जिसमें 110 तत्वों का नामकरण किया जा चुका है।
तत्वों के परमाणुओं के नाभिक में उपस्थित प्रोटाॅनों की संख्या को उसका परमाणु क्रमांक (Atomic Number) कहते हैं। सभी तत्वों के परमाणु क्रमांक अलग-अलग होते हैं।
टेक्सिनियम (Tc43) तथा प्रोमिथियम (P61) को छोड़कर परमाणु क्रमांक 1 से 92 तक के तत्व प्रकृति में पाये जाते हैं, इसलिए इन्हें प्राकृतिक तत्व (Natural Element) कहते है।
परमाणु क्रमांक 92 से आगे के तत्वों को प्रयोगशाला से प्राप्त किया जाता है। इन तत्वों को कृत्रिम तत्व (Artificial Element) कहा जाता है।
अभी तक ज्ञात तत्वों में 22 अधातु (Non-metal) के रूप में तथा 5 उपधातु के रूप में प्राप्त हैं, जबकि शेष तत्व धातु के रूप में पाये जाते हैं।
धातुओं में पारा (Mercury 80Hg) को छोड़कर शेष सभी सामान्य तापमान पर ठोस (Solid) अवस्था में पाये जाते हैं।
गैलियम (Galium - 31G) तथा सीजियम (Cesium -55Cs) भी 300C पर तरल (Liquid) की अवस्था में पाये जाते हैं।