प्रधानमंत्री जन धन योजना-
प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को की गई थी।
इस योजना का नारा मेरा खाता भाग विधाता है।
इस योजना का मुख्य लक्ष्य वंचित वर्गों तक बैंक खाता जन बीमा पेंशन की पहुंच सुनिश्चित करना एवं वित्तीय समावेशन है।
10 साल की आयु वर्ग से अधिक का कोई व्यक्ति 0 बैलेंस के साथ इस योजना के तहत एक बैंक खाता खुला सकता है।
इस योजना के अंतर्गत ₹100000 का दुर्घटना बीमा तथा ₹30000 का जीवन बीमा का प्रावधान है।
17 जनवरी 2018 तक इस योजना के अंतर्गत 30.97 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं जिनमें 73 689.72 करोड़ रुपए की धनराशि जमा है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना-
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा 8 अप्रैल 2015 को की गई थी।
मुद्रा का पूर्ण रूप माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफरेंस एजेंसी है।
इस योजना का उद्देश्य सूक्ष्म में उद्यमों के क्षेत्र के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना एवं ऋण उपलब्ध कराना है।
इस योजना के अंतर्गत तीन प्रकार के लोन दिए जाते हैं। जिनमें शिशु, किशोर एवं तरुण नाम के लोग शामिल हैं।
शिशु के तहत 50000 किशोर के तहत 500000 तथा तरुण के तहत ₹1000000 तक के लोन देने का प्रावधान है।
मुद्रा योजना के तहत लोन प्रदान करने में किसी भी तरह की प्रोसेसिंग चार्ज नहीं की जाती है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना-
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का श्री गणेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 मई 2015 को कोलकाता से किया था।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी भारतीय नागरिकों को आकाश्मिक बीमा कवर प्रदान करना है।
इस योजना के तहत बचत बैंक खाते के साथ 18 से 70 वर्ष आयु का कोई भी भारतीय नागरिक ₹12 प्रतिवर्ष की का प्रीमियम भरकर एक लाख से दो लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा लाभ ले सकता है।
आगे लेख जारी है.........